11 से 17 तक मनाया जाएगा सड़क सुरक्षा सप्ताह
करनाल, आशुतोष गौतम ( 11 जनवरी ) हरियाणा सरकार के आदेशानुसार हरियाणा पुलिस द्वारा जिला स्तर पर 11 जनवरी से 17 जनवरी तक सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया जा रहा है। जिसके तहत आज सड़क सुरक्षा सप्ताह के पहले दिन जिला पुलिस द्वारा उप-पुलिस अधीक्षक मुख्यालय विरेन्द्र सिंह के नेतृत्व में अंबेडकर चैंक पर करीब 300 वाहन चालकों को फूल देकर यातायात के नियमों के प्रति जागरूक किया गया। विरेन्द्र सिंह ने वाहन चालकों को बताया कि यातायात के नियमों की पालना करने से हम न केवल अपना अपितु दूसरों के जीवन की भी रक्षा करते हैं। नियमों की पालना से ही यातायात को सुचारू ढ़ग से चलाया जा सकता है, जिससे ा सड़को को सुरक्षित बनाने में भी काफी मदद मिलती है। उन्होंनें बताया कि अगले एक सप्ताह तक पुलिस द्वाराा सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया जाएगा और इस सप्ताह के हर दिन जिला पुलिस द्वारा अलग-अलग तरीके से वाहन चालकों को यातायात के नियमों की पालना करने के लिए जागरूक किया जाएगा। इसके साथ ही जिला पुलिस की एक टीम ने प्रबंधक थाना हाईवे करनाल निरीक्षक नरेन्द्र कुमार के नेतृत्व में शुगर मिल्ज में पहुंचकर, शुगर मिल्ज के एमडी प्रघुमन कुमार व आरटीओ टीम के इन्चार्ज निरीक्षक जोगिन्द्र ढृल के साथ मिलकर गन्ने की भरी ट्ैक्टर-टलियों पर रिफलैक्टर टेप लगाई गई। इसके अलावा प्रघुमन, निरीक्षक जोगिन्द्र ढुल व प्रबंधक थाना हाईवे करनाल निरीक्षक नरेन्द्र कुमार द्वारा वहां पर मौजुद किसानों को अपने ट्ैक्टर-टली सड़क के बांई ओर चलाने के लिए व सड़क पर चलते समय अन्य सभी यातायात नियमों की पालना करने के प्रति जागरूक किया गया।

































