छ दिन पहले ही छुट्टी पर आया था जवान
करनाल, आशुतोष गौतम ( 11 जनवरी ) शनिवार सुबह करनाल में मेरठ रोड पर नगला मेघा चौक के पास तेज रफ्तार कार की टक्कर लगने आईटीबीपी जवान की मौत हो गई। मृतक की पहचान करनाल जिले के घरौंडा उपमंडल के कालराम गांव निवासी कुसुम पाल सिंह (30) के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, कुसुम पाल सिंह निजी काम के लिए बाइक पर ससवार होकर करनाल जा रहा था। जब वह नगला मेघा चौक के पास पहुंचे तो एक तेज रफ्तार कार ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को कल्पना चावला सरकारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जोरदार टक्कर के असर से बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। मृतक के परिवार के सदस्य ने कहा कि कुसुम पाल सिंह 2012 में आईटीबीपी में भर्ती हुए था और चार दिन पहले ही छुट्टी पर घर आए था। कुसुम पाल सिंह अपने बूढ़े माता-पिता, पत्नी, 5 साल के बेटे को पीछे छोड़ कर गया है। जांच अधिकारी अजायब सिंह ने बताया कि उन्होंने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज जांच शुरू कर दी है। शव को शव परीक्षण के बाद परिवार के सदस्य को सौंप दिया गया है।



































