162 लोगों का स्वास्थ्य जांच कर बांटी मु त दवाईयां,
बददी, 17 जनवरी (शांति गौतम) बददी के निकट गांव मलकुमाजरा में दवा उद्योग डा. रेड्डी द्वारा मु त स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया जिसका शुभारंभ स्थानीय पंचायत प्रधान एंव पंचायत प्रधान एसोसिएशन नालागढ़ के अध्यक्ष पोला राम चौधरी ने किया। इस श्ििावर में डा.राकेश मल्हौत्रा एवं डा. विकेक शर्मा ने 162 रोगियों के स्वास्थ्य की जांच की और उन्हें मु त दवाईयां दी गई। शिविर के शुभारंभ मौके पर पंचायत प्रधान पोला राम चौधरी ने कहा कि ऐसे स्वास्थ्य कैंप के माध्यम से जरूरतमंद रोगियों को घर द्वार पर स्वास्थ्य लाभ लेने का मौका मिलता है। उन्होंने डा. रेड्डी उद्योग के जनहित में किए जा रहे कार्यो की सराहना करते हुए कहा कि क्षेत्र के अन्या उद्योगों को भी अपना योगदान समाजहित के लिए करना चहिए। इस मौके पर डा. रेड्डी के साईट हैड राकेश सिन्हा, चेतन शर्मा, हैड एडमिन सीएसआर राजेंन्द्र ठाकुर व विक्टरी इण्डिया के हैड महेश कुमार, समाजसेवी रणजीत सिंह, वाडऱ् पंच कृष्णा देवी, गुरचरण सिंह सहित अन्य सदस्यों ने कैंप के आयोजन में सहयोग दिया।






























