जेपी नड्डा का अध्यक्ष बनना हिमाचल के लिए गर्व का पल: प्रेम गौतम
बददी, 20 जनवरी ( शांति गौतम ) भाजपा जिला बिलासपुर के पूर्व कोषाध्यक्ष प्रेम गौतम ने जारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से कहा पहली बार किसी पार्टी में हिमाचल को राष्ट्रीय अध्यक्ष जैसा बड़ा पद मिला है। गौतम ने कहा नड्डा की ताजपोशी के बाद सम्पूर्ण हिमाचल में जश्न का माहौल है।लोग मिठाईयां बांटकर एक- दूसरे को बधाईयां दे रहे है।गौतम ने कहा हिमाचल के लिए गौरव की बात है जिसमें एक छोटे से राज्य से वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा राष्ट्रीय भाजपा के अध्यक्ष बने हैं जिससे हर एक कार्यकर्ता का मनोबल बढ़ा है।जे.पी. नड्डा को भाजपा में बड़ा ओहदा मिलना हिमाचल के लिए गर्व की बात है।दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी का अध्यक्ष बनाया गया है। कहा नड्डा बहुत अनुभवी हैं जिन्होंने पार्टी और सरकार में विभिन्न स्तरों पर अपनी सेवाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि नड्डा को यह बड़ा उत्तरदायित्व सौंपा गया है। यह हिमाचल की जनता के लिए गरिमापूर्ण पल है कि एक पार्टी कार्यकर्ता से भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष पद तक जे.पी. नड्डा पहुंचे हैं।जेपी नड्डा के कुशल नेतृत्व में भाजपा उन्नति के पथ पर अग्रसर रहेगी। हिमाचल को इतना बड़ा सम्मान देने के लिए गौतम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय शीर्ष नेतृत्व का दिल की गहराईयों से आभार प्रकट किया है।































