करनाल, आशुतोष गौतम। पंडित चिरंजीलाल शर्मा राजकीय महाविद्यालय में बृहस्पतिवार को प्रतिभा खोज कार्यक्रम के अंतर्गत भाषण एवं कविता पाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्राचार्या डॉ. रेखा शर्मा ने सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया और उनके सुखद भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि मंच पर प्रस्तुति देने से विद्यार्थियों का आत्मविश्वास बढ़ता है। डॉ. रेखा शर्मा ने बताया कि भाषण प्रतियोगिता में बीएससी प्रथम वर्ष के विद्यार्थी नितिश ने पहला, बीए अंतिम वर्ष के विद्यार्थी रॉबिन ने दूसरा और बीए अंतिम वर्ष के विद्यार्थी कमलदीप ने तीसरा स्थान हासिल किया। कविता पाठ प्रतियोगिता में उमा शर्मा पहले स्थान पर, अंजलि दूसरे और नितिश तीसरे स्थान पर रहा। इस अवसर पर डॉ. सुरेन्द्र कुमार नागिया, श्रीमती सरिता आर्य, डॉ. ममता भारद्वाज, डॉ. प्रिया दत्त, डॉ. सुनील दत्त, डॉ. रेखा रानी, प्राध्यापिका वैशाली और प्राध्यापक सतबीर सिंह मौजूद रहे।































