औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में किया जॉब मेले का आयोजन
करनाल, आशुतोष गौतम ( 12 फरवरी ) बाबू मूलचंद जैन राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में जॉब मेले का आयोजन किया गया। मुख्यत: हीरो मोटोकॉर्प कंपनी हरिद्वार, मिंडा ग्रुप मानेसर, एज टेलीकॉम तथा पाल इलेक्ट्रिकल कंपनी ने भाग लिया। मेले का शुभारंभ बाबू मूलचंद जैन राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान करनाल के प्रधानाचार्य बलदेव सगवाल ने किया। इस मेले में आईटीआई की विभिन्न ट्रेडों के 500 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन करवाया, जिनमें से 215 छात्रों का मौके पर ही चयन कर लिया गया तथा 60 छात्रों को शॉर्टलिस्ट किया गया। मेले के उपरांत प्रधानाचार्य बलदेव सगवाल ने बताया कि बाबू मूलचंद जैन राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान करनाल में। समय-समय पर पर रोजगार मेले तथा केंपस प्लेसमेंट का आयोजन किया जाता रहा है। इसके साथ- साथ छात्रों को स्वरोजगार के लिए भी प्रोत्साहित किया जाता है। इस अवसर पर प्लेसमेंट अधिकारी रणवीर सिंह पुरी, वर्ग अनुदेशक सुलतान सिंह, सुबे सिंह, जसविंदर संधू, सुरेश ढांडा, विजेन्द्र कुमार, अनुदेशक रामविलास शर्मा, प्रमोद दीक्षित, रोहतास व दिनेश आदि मौजूद रहे।
































