राष्ट्रीय किसान संगठन तहसील बंगाणा की बैठक आयोजित
- राजीव धीमान, बंगाणा ( 14 फरवरी ) शुक्रवार को राष्ट्रीय किसान संगठन तहसील बंगाणाा की बैठक शिवालिक होटल में पंडित ज्ञान चंद शर्मा तहसील अध्यक्ष की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिसमें राष्ट्रीय महामंत्री देशराज मोदगिल प्रदेश महामंत्री बाल कृष्ण शास्त्री, राष्ट्रीय महिला प्रमुख श्रीमती सत्या देवी, कांगड़ा संभाग के अध्यक्ष श्री आर सी शर्मा, प्रदेश कोश प्रमुख श्री कर्म सिंह, प्रदेश कार्यालय अध्यक्ष श्री रमेश सोनी आदि विशेष रूप से शामिल हुए l बैठक में सर्वप्रथम मध्य प्रदेश के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री चतुर्भुज चक्रधारी जी के निधन पर 2 मिनट का मौन रखा गया l इसके बाद किसानों की समस्याओं के ऊपर गंभीरता से विचार किया गया l श्री कमल देव तथा श्री कुलदीप सिंह जी ने मुद्दा उठाया कि पूरे क्षेत्र में आवारा पशुओं से लोग बहुत परेशान हैं इसलिए राष्ट्रीय किसान संगठन सरकार से और स्थानीय मंत्री श्री वीरेंद्र कंवर जी से यह मांग करता है कि आवारा पशुओं का समाधान जल्दी से जल्दी किया जाए ताकि किसानों को राहत मिल सके l तहसील अध्यक्ष पंडित ज्ञानचंद शर्मा जी ने कहा कि बंगाणा में सिविल अस्पताल में स्टाफ की बहुत कमी है l यहां पर डॉक्टरों की भी कमी है इसलिए सरकार से मांग की जाती है कि बंगाना सिविल हॉस्पिटल में डाक्टर और स्टाफ की कमी को तुरंत दूर किया जाए l श्रीमती सत्या देवी ने मांग उठाई कि यहां पूरे क्षेत्र में महिलाओं को डिलीवरी के लिए ऊना या अन्य स्थानों पर जाना पड़ता है इसलिए बंगाना सिविल हॉस्पिटल में डिलीवरी के लिए व्यवस्था करते हुए यहां स्त्री रोग विशेषज्ञ की नियुक्ति की जाए, ताकि क्षेत्र की महिलाओं को सुविधा मिल सके l प्रदेश कार्यालय मंत्री श्री रमेश सोनी जी ने मांग उठाई कि तहसील में किसानों की तकसीम और निशान देही के असंख्या केस तहसील में पेंडिंग पड़े हैं इसलिए संगठन सरकार से यह मांग करता है कि तक्सीम और निशान देही के सभी पेंडिंग मामलों को तुरंत जल्द निपटाया जाए l श्री मौजी राम ने प्रदेश में लोगों के घर मकान के अवैध कब्जों का मामला उठाते हुए कहा कि किसानों ने अनेक जगह मकान और पशुशालाए बनाते समय अवैध कब्जे किए हैं l इसलिए संगठन सरकार से यह मांग करता है कि किसानों के घर मकान व पशु शालाओं के अवैध निर्माण के कब्जों को नियमित करने के लिए पालिसी बनाई जाए l इनके अलावा बैठक में श्री कुलदीप सिंह, कमल देव सरिता देवी, मौजी राम आदि शामिल हुए l बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि मई माह से सदस्यता अभियान चलाया जाएगा और इस बार तहसील के अंदर दो हजार सदस्यता का लक्ष्य रखा गया है l
































