शहर के विकास के लिए जनता की भागीदारी पर दिया जोर, दोनो परियोजनाओं पर करोड़ो रूपये की राशि होगी खर्च
करनाल, आशुतोष गौतम ( 14 फरवरी ) सांसद संजय भाटिया ने शुक्रवार को मीरा घाटी चौक पर, करनाल स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत शहर के सौंदर्यकरण को लेकर 2 करोड़ 22 लाख रूपये की दो महत्वपूर्ण परियोजनाओं का शुभारम्भ किया। वैदिक मंत्रोचारण के बीच उन्होंने नारियल फोड़ा और भूमिपूजन किया। उनके साथ भाजपा के जिलाध्यक्ष जगमोहन आनन्द और स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के सीईओ राजीव मेहता भी थे। बता दें कि देश के चुने हुए शहरों को स्मार्ट बनाने की सूची में कुछ समय पहले करनाल का भी चयन हुआ था। इस प्रोजेक्ट के तहत मुख्यत: एरिया बेस्ड डव्लपमेंट और पैन सिटी के कार्य किए जाने हैं, जिसके लिए शहर की मुगल कैनाल फेज़ 2 तथा रेलवे रोड व ओल्ड बस स्टैण्ड के आस-पास के क्षेत्र की लोकेशन पर काम होने हैं। लेकिन शहर को स्मार्ट बनाने के लिए इसमे स्मार्ट रोड जैसे प्रोजेक्ट को भी शामिल किया गया है। इसी के तहत आज सांसद ने नावल्टी रोड सौंदर्यकरण व पुननिर्माण का कार्य तथा नेकी की दीवार के निर्माण कार्य की विधिवत शुरूआत की।
नावल्टी रोड सौंदर्यकरण परियोजना की मुख्य विशेषताए:- इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में सांसद ने जनसभा को सम्बोधित करते हुए इन परियोजनाओं की मुख्य विशेषताएं बताई। उन्होंने कहा कि नावल्टी सिनेमा स्थल से मीरा घाटी चौक तक करीब 1.6 किलोमीटर लम्बी सड़क को स्मार्ट बनाया जाएगा। इस पर 2 करोड़ 12 लाख रूपये की राशि खर्च होगी। दोनो तरफ फुटपाथ होंगे। ट्रैफिक जाम को कम करने के लिए एक समान चौड़ाई का प्रावधान करके कैरिज-वे बनाए जाएंगे। दृष्टिबाधित लोगों की सुविधा के लिए फुटपाथ के बीच पीले रंग की पट्ïटी लगाई जाएंगी, जिसे टैक्सटाईल फ्लोर कहा जाता है। भारतीय सड़क परिवहन मंत्रालय के मानको के अनुरूप सड़क पार करने के लिए टेबल टॉप का प्रावधान किया जाएगा। नए छायादार पौधो को रोपित करेंगे और उनके चारो तरफ बैंच लगाकर लोगो के बैठने का प्रावधान किया जाएगा।
रेलवे रोड पर नेकी की दीवार का निर्माण होगा:- स्मार्ट सिटी से जुड़ी दूसरी परियोजना का जिक्र करते हुए सांसद ने बताया कि शहर के रेलवे रोड़ पर प्रस्तावित इस योजना में जरूरतमंद लोगो की सहायता हेतू आधुनिक डिजाईन से, 20 वर्ग मीटर एरिया लेकर नेकी की दीवार बनाई जाएगी, जहां दान में दी गई वस्तुओं के संग्रहण का प्रावधान रहेगा। इसकी ऊंचाई 2.65 मीटर होगी। इस पर अनुमानित 10 लाख रूपये की लागत आएगी। राजकीय योजनाओं के जनहित में प्रचार व प्रसार के लिए विडियो डिस्प्ले बोर्ड लगाया जाएगा। इसके आस-पास नागरिकों के बैठने के लिए स्ट्रीट फर्नीचर होगा तथा दृष्टिबाधित लोगो के लिए टैक्सटाईल फ्लोर का प्रावधान किया जाएगा। दीवार के पीछे आर्ट वर्क करवाया जाएगा तथा एम.एस. शीट पर दीनता का फ्लैग लगाया जाएगा। नागरिको को सम्बोधित करते हुए सांसद संजय भाटिया ने लोगो को बधाई देते हुए कहा कि दोनो परियोजनाओं से नि:संदेह शहर का सौंदर्यकरण होगा और लोगो को सुविधा मिलेगी। उन्होंने जनता विशेषकर इस क्षेत्र में रह रहे लोगो का आह्ïवान किया कि स्मार्ट सड़क के निर्माण से किसी का अहित नहीं होगा तथा सभी बातो को ध्यान में रखकर ही काम किया जाएगा। इस अच्छे कार्य के लिए लोगो को भी सहयोग देना होगा। सांसद से पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष जगमोहन आनन्द ने बोलते हुए कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल सबका साथ-सबका विकास की नीति को लेकर काम कर रहे हैं। सभी 90 हल्को में समान विकास के लिए वहां के जन प्रतिनिधियो से 5 करोड़ के विकास कार्यों के एस्टीमेट मांगे गए हैं। इससे प्रदेश का कायाकल्प होगा। उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी का प्रोजेक्ट अच्छा है, लेकिन शहर लम्बे समय तक तब ही स्मार्ट रह सकता है, जब यहां के नागरिक भी, स्वच्छता, टै्रफिक रूल का पालन तथा सरकारी सम्पत्ति के संरक्षण की सोच को लेकर स्मार्ट होंगे। जिलाध्यक्ष ने करनाल आगमन पर सांसद का स्वागत किया और स्मार्ट सिटी की दो परियोजनाओं के लिए जनता को बधाई दी। करनाल स्मार्ट सिटी लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी राजीव मेहता ने भी सांसद का स्वागत किया और स्मार्ट सिटी से जुड़ी दोनो परियोजनाओं की बात करते हुए कहा कि इससे शहर की तस्वीर बदलेगी। पहले 100 मीटर का टुकड़ा लेकर उसे डव्ल्प करेंगे। सड़क पर यदि किसी का अतिक्रमण है, उसे हटाया जाएगा। किसी का नुकसान नहीं होगा, बल्कि लोगो का सहयोग लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि ठीक इसी प्रकार मेरठ रोड का भी सौंदर्यकरण किया जाएगा और एक अन्य परियोजना के तहत शहर की व्यस्त रोड कुंजपुरा रोड को स्मार्ट बनाने के लिए वहां लगी बिजली की लाईनो को अंडर ग्राउण्ड किया जाएगा। तीनो परियोजनाओं के पूरा होने से शहर की स्मार्टनेस में इजाफा होगा। इस अवसर पर मुख्य अभियंता रमेश मढान, उप निगम आयुक्त धीरज कुमार, कार्यकारी अभियंता एस.पी. ठकराल, भाजपा के वरिष्ट नेता अशोक सुखीजा, शहरी मण्डल अध्यक्ष प्रवीन लाठर, मार्किट कमेटी कुंजपुरा के चेयरमैन ईलम सिंह, पार्षद ईश गुलाटी, अन्य भाजपा नेता एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता शमशेर नैन, जगदेव पाढा, निर्मल बहल, दीपक गुप्ता, अशोक मदान, रघुमल भट्ïट, सीमा कश्यप, कविन्द्र राणा, कुलदीप शर्मा तथा हरपाल रोड एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।