चेयरमैन गोल्डी राणा और मनोज वर्मा ने करोना वायरस, धारा 144 का पालन करते हुए लोगों को इसके महत्व समझाएं
Baddi, 29 अप्रैल ( गौतम ) बीबीएन के नालागढ़ नगर परिषद के चेयरमैन गोल्डी राणा और मनोज वर्मा ने बुधवार को करोना वायरस, धारा 144 का पालन करते हुए लोगों को इसके महत्व समझाएं और इसके साथ साथ लॉक डाउन में सरकार की ओर से दी गई ढील के मध्य नजर रखते हुए सभी लोगों से निवेदन किया है की वह बहुत जरूरी काम के लिए ही घर से बाहर निकले। एक समय में एक ही व्यक्ति बाजार से सामान लेने के लिए आए और इसके साथ-साथ उन्होंने पूरे बाजार में जो भी दुकानें खुल रही हैं उनके आगे सोशल डिस्टेंस को ध्यान में रखते हुए गोल चक्कर बनाए हैं ताकि लोग सोशल डिस्टेंस का पालन कर सकें। और अपने आप को कोरॉना जैसी खतरनाक बीमारी से बचा सकें। उन्होंने जनता से निवेदन किया है कि पुलिस व प्रशासन का सहयोग करें ताकि हम और आप इस खतरनाक बीमारी से लड़ सकें।































