इनरव्हील क्लब का दायित्व ग्रहण ऑनलाइन आयोजित
करनाल, आशुतोष गौतम। इनरव्हील क्लब करनाल मिडटाउन का दायित्व ग्रहण समारोह गुरुवार को ऑनलाइन आयोजित किया गया। सेक्टर 13 स्थित कार्यालय में क्लब की कुछ सदस्य कार्यक्रम में शामिल रहीं, जबकि बाकि सदस्यों ने ऑनलाइन मीटिंग में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। इस मौके पर जायकीर्त सिद्धू ने प्रधान, परिणनीति कपूर ने उपप्रधान अंजु कपूर ने सचिव, सुप्रीती बिंद्रा ने संपादक व भोली वधवा ने आईएसओ का दायित्व ग्रहण किया। पूर्व प्रधान सुदेश मित्तल ने कॉलर पहनाकर नई टीम का स्वागत किया। मुख्य अतिथि के रूप में समारोह में क्लब की डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन कांता कपूर शामिल रहीं। उन्होंने नई कार्यकारिणी व सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि क्लब के उद्देश्यों को पूरा करते हुए कार्य करें। समारोह में भूतपूर्व चेयरमैन शशी कीर, चार्टेड प्रेजिडेंट अनीता राजपाल, पूर्व प्रधान अंजु शर्मा, सरोज पराशर, गीता छाबड़ा, मोहिनी गोयल, संगीता त्रेहान, सीमा कपूर, सुजाता आहूजा, पूजा गोयल, अपेक्षा गर्ग, गुरप्रीत कौर, शालिनी चौधरी, मौजूद रहीं। कार्यक्रम समापन के बाद क्लब की ओर से निर्मल धाम में हैंड फ्री सेनिटाइजर मशीन भेंट की गई।

































