नयी शिक्षा नीति से नए भारत का निर्माण होगा : हितेश यादव
करनाल, आशुतोष गौतम, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद देश की आकांशाओ के अनुरूप आधुनिक भारत को गडऩे में महत्वपूर्ण में बहुप्रतिषित राष्ट्रीय शिक्षा नीति को लागू करने द्मद्ग क़दम का हार्दिक स्वागत करती है । भारत का प्रबुद्ध नागरिक राष्ट्रीय शिक्षा नीति के द्वारा प्राथमिक से लेकर उच्च शिक्षा तक के क्षेत्र में बड़े परिवर्तनों की उपेक्षा लम्बे समय से कर रहा था। भारतीय शिक्षा व्यवस्था में ज्ञान आधारित , रोजग़ारोनमुख, तकनीक युक्त तथा विद्यार्थी के सर्वागीण विकास में सहायक शिक्षा के अनुरूप सुधार हो यह भारत का आम नागरिक भी चाहता था । नयी राष्ट्रीय शिक्षा नीति आम भारतीयो के उपयुक्त उपेक्षाओं के अनुरूप उतरेगी। अभाविप के राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य श्री हितेश यादव जी ने कहा कि भारतीय मूल्यों के अनुरूप तथा वेश्विक मानको पर खरा उतरने योग्य शिक्षा नीति की आवश्यकता देश को लम्बे समय से थी, उन सुधारो पर सरकार ने ध्यान दिया है । हम आशा करते है कि ये परिवर्तन करोड़ों की संख्या वाले भारतीय छात्र समुदाय के सपनो को पंख देगा । सरकार को ये सुनिश्चहित करना होगा कि बिना किसी देरी के नए सुधार ज़मीनी स्तर पर सम्भव हो । नयी शिक्षा नीति भारत को आत्मनिभर बनाएगा ।शिक्षा नीति को गडऩे वाले अहनिर्श कार्य करने वाले समिति के सभी सदस्यों तथा भारत सरकार का बहुत बहुत धन्यवाद व अभिनंदन ।

































