करनाल मानव सेवा संघ ने करवाया 7 कन्याओं का विवाह
करनाल, आशुतोष गौतम ( 15 मार्च ) करनाल मानव सेवा संघ ने हर दो मास बाद की जाने वाली शादियों की भांति इस बार भी रविवार को जरुरतन्द परिवार की 7 कन्याओं की शादी का अयोजन किया। स्वामी प्रेम मूर्ति ने बताया कि इस आयोजन में सोनिया संग अनिल, मोनिका संग सुमित, मौसम कुमारी संग गौरव कुमार, रुमा संग कुलदीप, सन्तोष संग विनय, नेहा संग बिटू, सपना संग रविन्द्र शादी के पवित्र बंधन में बंधे। इस समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर रेणु बाला गुप्ता एवं विशिष्ट अतिथि के तौर पर सांसद करनाल की धर्मपत्नी अंजु भाटिया जोड़ो को आर्शीवाद देने पहुंची। गायत्री परिवार द्वारा हिन्दु रीति रिवाज अनुसार जोड़ो के फेरे करवाये गये। स्टेज का संचालन दुली चंद शर्मा ने किया। इस समारोह में जरुरतमन्द परिवार की सातो कन्याओं को उनके रीति रिवाज अनुसार शादी करवाकर सम्भव दान व घरेलु समान देकर उनको विदा किया गया। इस समारोह में हैल्पिंग हैंडस सोसायटीज करनाल द्वारा विशेष सहयोग रहा व सरला प्रधान महिला रामायण कल्ब करनाल, द्वारा सभी जोड़ो बैड के सेवा प्रदान की। इसके अतिरिक्त शहर के अन्य दानी सज्जनो का भी सहयोग रहा और उन्होंने मानव सेवा संघ में चलाये जा रहे सामाजिक कार्यो की सरहाना की। स्वामी प्रेम मूर्ति ने बताया कि अब तक करनाल मानव सेवा संघ लगभग 633 शादियां करवाई जा चुकी है। उन्होंने सभी सेवाभावी सज्जनों से अपील कि की इस पुण्य के कार्यो में अपना सहयोग बनायें रखे। इस मौके मुख्य रुप से डा. गोपाल कृष्ण, बी.के. कौशिक, प्रितपाल सिंह पन्नू, सवित्री बिदंलेश, रामलाल अग्रवाल, पी.आर.नाथ, पूर्व पार्षद कंवल भसीन, सुरेश जुनेजा, रामप्रकाश शर्मा, सज्जन सिंह, ईश्वर शर्मा, जगदीश राय, राम लाल अरोड़ा, राम लाल चावला, एम.एल. ढींगड़ा, एडवोकेट नरेन्द्र सुखन, बहादुर सचदेवा, जी.एल. मैहता, केवल कृष्ण, सी.डी. पसरीचा, बलवंतर राय, संजय जैन शामिल हुये।































