अंब में माता चिंतपूर्णी जी के महोत्सव में किया गया हिंदू धर्म का बहुत बड़ा अपमान:नव कुश सैनी (जिला भाजयुमो प्रवक्ता ऊना)
BHT news, ऊना: नव कुश सैनी (जिला भाजयुमो प्रवक्ता ऊना) ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा जो माता चिंतपूर्णी जी का महोत्सव करवाया गया उसमें माता जी की ज्योति के सामने पंजाबी गायकों ने अश्लील और हथियारो को परमोटे करने वाले गाने गाए हैं। इस कार्यक्रम है हिन्दू धर्म का इतना बड़ा अपमान किया गया है और हिंदू धर्म को मानने वाले लोगों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया गया। उन्होंने कहा कि और तो और इस महोत्सव को लाइव यूट्यूब और दूसरे सोशल मीडिया पर चलाया गया। बड़े शर्म की बात है इसे करवाने वाला प्रशासन खुद इस महोत्सव में शामिल था। सरकार ने बहुत ही शर्मिंदगी और घटिया काम किया है जिससे आम जनता काफी नाराज़ हैं। उन्होंने कहा कि पहले इस उत्सव में बीजेपी के मौजुदा माननीय विधायक सतपाल सत्ती को ना बुला कर उनका अपमान किया गया। हमने कहा चलो कोई बात नहीं. लेकिन अब तो हद ही हो गई माता जी की ज्योति के सामने ऐसे गाने गाकर और लड़के लड़कियों को नचा कर.. पूरी दुनिया में हिंदू धर्म का मजाक उड़ाया गया। हम राज्य की मौजुदा सरकार और केंद्र की सरकार से मांग करते हैं कि इसकी जांच हो और ऐसे करने और कारवाने वालो पर सखत से सखत कारवाई करवाई जाए। ताकी आने वाले समय में हिंदू धर्म के साथ ऐसा बेहुदा मजाक करने की कोई हिम्मत ना कर सके




























