आजीविका मिशन की मतदान को बढ़ावा देने के लिए अनूठी पहल
करनाल, आशुतोष गौतम (7 अक्तूबर) विधानसभा चुनाव में मतदाताओं की अधिक से अधिक भागीदारी के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त विनय प्रताप सिंह के मार्गदर्शन में हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन करनाल की टीम ने मतदाताओं को जागरूक करने के लिए एक और नई पहल की है। ग्रामीण महिलाओं ने मतदाताओं को जागरूक करने के लिए दुर्गा अष्टमी पर कन्या पूजन के माध्यम सेे 21 अक्तूबर को मतदान दिवस का स्लोगन लिखकर मतदाताओं को जागरूक किया गया। कार्यक्रम की खंड प्रबंधक मोना ने बताया कि प्रदेश में 21 अक्तूबर को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होगा, चुनाव में मतदाताओं की अधिक से अधिक भागीदारी हो यह लोकतंत्र के लिए जरूरी है। इसी कड़ी में स्वीप गतिविधियों के तहत जिला निर्वाचन अधिकारी के मार्गदर्शन में सोमवार को हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन की महिलाओं द्वारा आमजन को मतदान के लिए जागरूक करने के लिए अष्टमी पर कन्या पूजन के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक किया। उन्होंने बताया कि इसके लिए मूनक, स्टोंडी, करनाल शहर, पधाना, टपराना, नीलोखेड़ी, तरावड़ी सहित करीब 20 गांवों में सैंकड़ों कन्याओं के पूजन पर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए ताकि मतदान के दिन 21 अक्तूबर को हर मतदाता याद रखें और अपने मत का प्रयोग करे। यह भी आजीविका मिशन का अच्छा प्रयास है।
: अब मतदाता को जागरूक करने के लिए वोटर ऑफ डे स्लोगन से किया जाएगा जागरूक
स्वीप गतिविधियों के नोडल एवं अतिरिक्त उपायुक्त अनीश यादव ने बताया कि 21 अक्तूबर मतदान के दिन को महोत्सव के रूप में मनाने के लिए जिला प्रशासन काफी सजग है। जिला सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग की नाटक मंडली तथा हरियाणा राज्य आजीविका मिशन के स्वयंसेवक सहित सामाजिक संस्थाओं के कार्यकर्ता मतदाताओं की जागरूकता के लिए आए दिन कार्यक्रम कर रहे हैं। इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए वोटर ऑफ डे स्लोगन का प्रचार करने का निर्णय लिया गया है ताकि हर मतदाता को इसके बारे में जानकारी मिल सके।
































