करनाल के डीएवी पीजी कॉलेज में 9 अक्तुबर से शुभारंभ होगा जोनल यूथ फेस्टिवल
करनाल, आशुतोष गौतम (7 अक्तूबर) कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के युवा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम विभाग के तत्वाधान में 42 वें जोनल यूथ फेस्टिवल का आयोजन डीएवी पीजी कॉलेज में किया जा रहा है। डीएवी पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ.रामपाल सैनी ने जानकारी देते हुए बताया कि 42 वें जोनल यूथ फेस्टिवल का शुभारंभ 9 अक्टूबर को किया जाएगा। जो तीन दिन तक चलेगा। 11 अक्टूबर को समापन समारोह में पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन होगा । जिसमें करनाल जोन के 75 से अधिक कॉलेजों की टीमें गीत- संगीत, डांस, थिएटर कि 19 से ज्यादा विधाओं में भाग लेंगी।और देश के पारंगत और प्रतिष्ठित कलाकार निर्णायक मंडल के सदस्य के रुप में जोनल यूथ फेस्टिवल में भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि जोनल यूथ फेस्टिवल की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है फेस्टिवल में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं ताकि किसी प्रकार की कोई अव्यवस्था ना हो। बिना पहचान पत्र के किसी भी विद्यार्थी या बाहरी व्यक्ति को प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि जोनल यूथ फेस्टिवल के सफल संचालन के लिए तीन मंच बनाए गए हैं जिनमें एक मुख्य मंच है तीनों मंचों पर अलग-अलग प्रकार की विधाओं का आयोजन किया जाएगा। प्राचार्य ने कहा कि कार्यक्रम में किसी प्रकार की असुविधा ना हो इसके लिए कॉलेज स्टाफ के सभी सदस्यों और स्टाफ की ड्यूटी लगाई गई है। इस मौके पर कॉलेज के सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं युवा प्रकोष्ठ के संयोजक डॉ पूनम वर्मा सहित अन्य सभी स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।
































