योग दिवस के उपलक्ष्य पर ‘करें योग रहें निरोग’ का दिया संदेश
राजीव घीमान बंगाणा ( 22 जून ) राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा करवाये गए अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य पर फिट हिमाचली हिट हिमाचली के अंतर्गत योगाभ्यास करके ‘करें योग रहें निरोग’ का संदेश दिया। यह अभियान पूरे प्रदेश भर में चलाया गया। अतः इसके अंतर्गत अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय बंगाणा की एन एस एस यूनिट ने भी इस अभियान में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। व सभी स्वयंसेवियों ने योग के माध्यम से लोगों को प्रतिदिन योग करने के लिए प्रेरित किया। इस पर बंगाणा महाविद्यालय के कार्यक्रम अधिकारी डॉ आरती देवी जी ने कहा कि मनुष्य का अस्तित्व शारीरिक मानसिक व आध्यात्मिक है अतः योग इन तीनो के सन्तुलित विकास में मदद करता है । स्वयंसेवी अक्षय शर्मा ने कहा कि योग का हमारे जीवन मे बहुत महत्व है हमे प्रतिदिन योग करना चाहिए जिससे हम कई बीमारियों से निजात पा सकते हैं व स्वस्थ रह सकते हैं। व स्वयंसेवी ऋषव ने कहा कि कोरोना की इस संकट की घड़ी में खुद को स्वस्थ रखने के लिए हमे योग करना अति आवश्यक है । जो हमे कई तरह की शारीरिक समस्याओं से बचा सकता है। अतः सभी योग करें व स्वस्थ रहें। इसके अलावा बंगाणा महाविद्यालय के शालू,सुलेखा,आकांक्षा,इंदु, कीर्ति, निशा, महक,नितिष,विशाल ,अभिषेक,लक्ष्य सहित अन्य स्वयंसेवियों ने हिस्सा लिया।






























