हजारों की संख्या में उमड़े जनसैलाब ने लगाए डिप्टी सीएम के नारे
करनाल, आशुतोष गौतम (26 अक्तूबर) हरियाणा में भाजपा व जजपा के गठबंधन के बाद जजपा नेता दुष्यंत चौटाला का करनाल पहुंचने पर कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। जजपा के राष्ट्रीय महासचिव बृज शर्मा, जिला प्रवक्ता यशकरण राणा, हल्का अध्यक्ष अमनदीप चावला, पूर्व सरपंच सुशील गौतम, संतोष यादव की अगुवाई में हजारों कार्यकर्ताओं ने दुष्यंत चौटाला को डिप्टी सीएम बनने की बधाई दी। कार्यकर्ताओं द्वारा डिप्टी सीएम डिप्टी सीएम के नारे लगाए गए। वहीं दुष्यंत चौटाला ने सभी का अभिवादन स्वीकार किया। बृज शर्मा ने कहा कि •ााजपा जजपा गठबंधन हरियाणा के विकास को ओर गति प्रदान करेगा।

उन्होंने दुष्यंत चौटाला की सराहना करते हुए कहा कि दुष्यंत चौटाला पूर्व उपप्रधानमंत्री चौधरी देवी लेाल के नक्शे कदम पर चल रहे हैं। स्व. चौधरी देवीलाल के साथ •भी भाजपा ने सरकार चलाई थी। यह गठबंधन प्रदेश को एक नई राह प्रदान करेगा और पूरे प्रदेश में एक समान विकास करवाया जाएगा। हल्का अध्यक्ष अमनदीप चावला व जिला प्रवक्ता यशकरण राणा ने कहा कि भाजपा व जजपा के महागठन से हरियाणा को एक नई दिशा मिलेगा और अगले पांच साल तक दोनों दल मिलकर स्थाई सरकार बनाने का काम करेंगे। इस मौके पर सिरसी के पूर्व सरपंच सुशील गौतम ने कहा कि जजपा और भाजपा का गठबंधन एक अटूट गठबंधन साबित होगा और प्रदेश में विकास की बयार बहेगी।


































