टै्फिक पार्क में किया यातायात जागरूकता अभियान
करनाल, आशुतोष गौतम ( 25 दिसंबर) सै. 7 स्थित टै्फिक पार्क में यातायात संबंधी जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। जिसमें पुलिस अधीक्षक यातायात ओमवीर सिंह मुख्यअतिथि के रूप में पहुंचे। मुख्यअतिथि का आरटीए निरीक्षक जोगेन्द्र ढुल, उप-निरीक्षक अशोक भारद्वाज और आरएसओ के प्रमुख रमन मिडडा ने स्वागत किया। ट्ैफिक पार्क में आयोजित कार्यक्रम में दयाल सिंह कालेज के प्रोफैसर महावीर प्रसाद एनएसएस के लगभग 70 बच्चों के साथ शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान श्री सिंह ने सभी बच्चों को यातायात संबंधी दुर्घटनाओं में कमी लाने के बारे में बहुत बारीकियों से अवगत करवाया और गांव के एरिया में भी इस प्रकार के जागरूकता संबंधी प्रोग्राम करने बारे जोर दिया ताकि यातायात संबंधी जागरूकता अभियान से हर वर्ग और हर सदस्य जागरूक होकर, इन्हें अपने जीवन में अपना ले। साथ ही जोगेन्द्र ढुल ने बताया कि आरटीए विभाग व पुलिस विभाग का कार्य केवल चालान करना नहीं बल्कि आप सभी को दुर्घटनाओं से बचाना है। अंत में दयाल सिंह कालेज के प्रोफैसर महावीर प्रसाद ने पुलिस अधीक्षक का सभी बच्चों का मार्ग दर्शन करने के लिए धन्यवाद किया व विश्वास दिलाया कि अब वे स्वयं तो यातायात नियमों की पलना करगें, लेकिन इसके साथ-साथ दूसरों को भी इसके लिए जागरूक करेगें।

































