बेबी रैंप शो सभी के आर्कषण का रहा मुख्या केंद्र
करनाल, आशुतोष गौतम ( 25 दिसंबर) प्रताप पब्लिक स्कूल जुंडला प्रांगण में क्रिसमस पर्व का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम हेतू आस पास के सभी सरपंचों, पंचों एवं गणमान्य व्यक्तियों सहित बच्चों के अभिभावकों को आमंत्रित किया गया। आयोजन कार्यक्रम में प्रताप पब्लिक स्कूल संस्थान के अध्यक्ष अजय भाटिया, उपाध्यक्ष दीपिका भाटिया, सचिव संजय भाटिया, सहसचिव पूनम भाटिया, बाल कल्याण निदेशक प्रतीक भाटिया, ट्रस्टी चाहत भाटिया, प्रधानाचार्या अनुराधा धवन, इंचार्ज ऋतु भाटिया, व प्रताप कालेज आफ एजूकेशन की उपप्रधानाचार्या हर्ष ने मुख्यातौर पर उपस्थित रह कर बच्चों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्या अनुराधा धवन ने की। मुख्यातिथि एवं प्रबंधन सदस्यों को प्रधानाचार्या के नेतृत्व में स्टाफ सदस्यों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। इस उत्सव में छोटे बडे सभी बच्चों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। इस उत्सव में बच्चों ने नृत्य, गतका, छोटे छोटे बच्चों द्वारा बेबी रैंप शो की बेहतरीन प्रस्तुति दी गई। बेबी रैंप शो सभी के आर्कषण का मुख्य केंद्र रहा। कडाके की ठंड में भी बच्चे, अभिभावक एवं गणमान्य बच्चों द्वारा दी गई जोरदार प्रस्तुति का आंनद उठाते रहे। कार्यक्रम में अलग अलग तरह की गेमस के स्टाल भी लगाए गए जिन्हें देखने की होड बच्चों एवं अभिभावकों में स्पष्ट रूप से देखी जा सकती थी। इस अवसर पर स्कूल की सजावट देखने योग्य थी स्कूल प्रांगण के शुरू में सैंटा क्लोज की तस्वीर लगाई गई जहां पर बच्चों एवं अभिाभवकों ने तस्वीरे खींची। अपनी प्रस्तुति में बच्चों ने प्रभू ईशामसीह से संबंधित भाषण, उनकी दयालुता के प्रति नाटक व नृत्य प्रस्तुत किए। स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष अजय भाटिया ने भी प्रभू ईशू के आर्दशों को जीवन में आत्मसात करते हुए उनके दिखाए मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर केक काट कर सभी का मुंह मीठा करवाया गया। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्या अनुराधा धवन ने आए सभी अभिभावकों का आभार प्रकट करते हुए उन्हें साधूवाद दिया।

































