बद्दी के बिग बाजार से लेकर चक्कां गांव तक छोटे बड़े कचरे को प्लास्टिक फ्री बैग में समेट साथ ले गए नन्हें बच्चे
शांति गौतम (बीबीएन 2 अक्टूबर ) महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की स्वर्ण जयंती के उपलक्ष्ये में आज जगह जगह कई संस्थाओं , इकाइयों व् बिभिन स्कूलों, कॉलेजों ने अपने अपने तरीके से स्वछता के प्रति सन्देश दिया। इसी कड़ी में स्वच्छता का सन्देश लेकर बद्दी इंटरनैशनल स्कूल के नन्हें बच्चों को देख लोगों ने उनके इस निष्वर्थ भाब को काफी सरहा। बिग बाजार से लेकर चक्कां गांव तक आस पास की दुकानों , ढाबों , रहेडियों व् साथ लगती झुगी झोंपडी के आस – पास सिंगल यूज प्लास्टिक की बोतले , पॉलीथिन के रैपर व् कई अन्य प्रकार के छोटे बड़े कचरे को प्लास्टिक फ्री बैग में समेट साथ ले गए। स्कूली बच्चों व् उनके साथ अध्यापकों की इस निष्वर्थ भाब को देख बद्दी के बिग बाजार के साथ लगती मार्कीट के कई लोगों ने सराहना की , विक्की कम्युनिकेटशन, पंकज कॉन्फेक्शनरी , साई कृपा इंटरप्राइजेज , नमन हेल्थ केयर , फैशन जोन , ज़ी डी प्लेस मेन्ट , अल्टीमेट साइनज इंडस्ट्री , साई डीजी टेक , विक्की शर्मा , पंकज शर्मा , चमन लाल, डॉ आर. के शर्मा , पवन कुमार , सोम देव , रवि कुमार, वीरेश आदि ने इन नन्हें बच्चों को इस तरह कचरे को इकट्ठा करते देख स्वछता के प्रति अपनी प्रतिबद्ता व्यक्त की और आगे से अपने आस-पास कचरा न फेंकने का बाधा किया। विशेष बात यह थी कि इन बच्चों के साथ न कोई कैमरा मैन था। और न नहीं इन बच्चों ने कोई तसवीर खींची। आज के दिन कुछ लोग सफाई के नाम पर देखावे के लिए बस साफ जगह पर झाड़ू लगते हुए भी दिखतें हैं। इस लिए ये बात सबसे अगल देख रही थी। जिसका जीकर हर कोई कर रहा था।
बद्दी इंटरनैशनल स्कूल की प्रधानाचार्य मरीन पॉल ने स्कूली बच्चों के साथ समाज के अन्य वर्ग के लोगों को स्वस्छता के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि यह कोई एक दिन का आभियान नहीं होना चाहिए। यह हमारे दैनिक जीवन का हिस्सा हैं अपने आस पास की सफाई से कई बिमारिओं से भी मुक्ति मिलती हैं। इस मौके पर स्कूल द्वारा कई प्रकार के देश भग्क्ति के कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। स्कूल के अन्य स्टाफ में रिशु अरोड़ा , शिवानी, पूजा , अनु, अमित शर्मा , रुखसाना नारू, आरती , कमलेश , पारुल , ऋचा , मृदुल , शिल्पी ,सपना, बिसाली , उपाली, सिमरन , अमिता , दिव्या एवं स्कूली बच्चे शामिल रहे।






























