सरकारी नोकरी करने वाले उन कर्मचारियों को सभी सरकारी सुविधाएं मिलनी बंद हो जिनके बच्चे निजी स्कूलों में पढ़ रहे – शिव दत्त वसिष्ट
BHT news,ऊना: सरकारी नोकरी करने वाले उन कर्मचारियों को सभी सरकारी सुविधाएं मिलनी बंद होनी चाहिए, जिनके बच्चे निजी स्कूलों में पढ़ रहे है। ये मांग शिवसेना वाल ठाकरे हिमाचल ने की है। शिवसेना के राज्य अध्यक्ष शिव दत्त वसिष्ट ने कहा कि एक तरफ सरकार सरकारी स्कूलों ने बच्चो की कम संख्या पर चिंतित है वही सरकारी दायरों में जॉब करने वाले अधिकांश लोगो के बच्चे महंगे निजी स्कूलों में पढ़ रहे है। सरकारी दायरों में जॉब करने वालो को काफी सुविधाएं मिलती है जिसे अब बंद कर देना चाहिए। यह लोग एक तरफ तो महंगाई का रोना रोते है, वही दूसरी तरफ अपने बच्चो को सरकारी स्कूलों में न पढ़ा कर प्राइवेट स्कूलों में शिक्षा दिलवा रहे है। शिवदत्त वसिष्ट ने कहा कि आज सरकारी स्कूलों में शिक्षा का स्तर सुधरा है। बच्चो को सरकारी स्कूलों ने हर प्रकार की मदद दी जाती है। फिर भी ये लोग आज भी सरकारी स्कूलों से मुंह मोड़कर निजी स्कूलों के प्रति प्रेम दिखा रहे है। उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुखू से इस मामले में गंभीरता दिखाते हुए सरकारी स्कूलों में बच्चो की संख्या में बढ़ोतरी करने के प्रयास करने होगे ताकि लोगो का सरकारी स्कूलों की तरफ झुकाव हो।




























