अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् ने चलाया सीएए व एनआरसी के समर्थन में हस्ताक्षर अभियान
करनाल, आशुतोष गौतम ( 10 फरवरी ) अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् दयाल सिंह कॉलेज की इकाई सीएए व एनआरसी के समर्थन में हस्ताक्षर अभियान चलाया। इस मौके पर 90 प्रतिशत छात्रों ने सीएए व एनआरसी के समर्थन में हस्ताक्षर किये व सरकार द्वारा किये गये इस कार्य की काफी सराहाना की। कॉलेज के छात्र/छात्राओं ने इसका पूरा समर्थना किया। जहाँ दूसरी तरफ विपक्ष लोगो को बहकाकर इस बिल का विरोध करके देश अराजकता फैलाने काम कर रहा है। वहीं दूसरी ओर विद्यार्थी परिषद् विपक्ष द्वारा किये गये इस कार्य की घोर अलोचना करता है। इस मौके पर दयाल सिंह कॉलेज के विद्यार्थी व अखिल विद्यार्थी विद्यार्थी परिषद् के प्रदेश मंत्री सुमित जागलान, पूर्व प्रदेश सह-मंत्री गुरदीप राणा, राहुल शर्मा, विभाग संयोजक कुरुक्षेत्र, इकाई अध्यक्ष लव प्रताप राणा, सुनील गोंदर, जिला संयोजन रवि शर्मा व अन्य द्वारा विद्यार्थियों को इस बिल के बारे में विस्तार से बताया गया कि यह बिल नागरिकता देने का है न कि नागरिकता लेने का है । विद्यार्थी परिषद् सरकार द्वारा लिये गये इस फैसले का स्वागत करती है ।

































