एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ इंडिया ने दिये 51000 रुपये
आशुतोष गौतम, करनाल ( 5 मार्च ) एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ इंडिया द्वारा कोरोना रिलीफ फंड में 51000 रुपये की सहयोग राशि एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ इंडिया द्वारा कोरोना रिलीफ फंड में 51000 रुपये की सहयोग राशि प्रदान की गई। एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेंद्र अरोड़ा एंव राष्ट्रीय चेयरमैन व्यापार सेल पवन शर्मा ने जिला उपायुक्त करनाल निशांत यादव को डी सी आफिस में पहुँचकर एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ इंडिया की ओर से कोरोना रिलीफ फंड के लिए 51000 का चेक दिया। इस अवसर पर नरेंद्र अरोड़ा ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को देश पर आई मुश्किल घड़ी में अपने सामर्थ्य के अनुसार योगदान देना चाहिए।
उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस की चपेट में सारा विश्व आया हुआ है लेकिन हिंदुस्तानियों ने इस मुश्किल की घड़ी में एकजुटता का परिचय दिया है।
उन्होंने कहा कि एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ इंडिया के विभिन्न राज्यों के विभिन्न जिलों के पदाधिकारी एंव सदस्य अपने अपने क्षेत्र में खाना मास्क एंव सेनिटाइजर बांटने की सेवा का कार्य कर रहें हैं और सरकार द्वारा जारी कोरोना रिलीफ फंड में पैसा जमा करवा रहें हैं। नरेंद्र अरोड़ा ने कहा कि कोरोना की इस मुश्किल की घड़ी में देश का प्रशासन, पुलिस, डाक्टर, सामाजिक संस्थाएँ अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहें है उन सभी को एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ इंडिया द्वारा लॉक डाउन के पश्चात विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा।

































