सेंट्रल विजिलेंस कमीशन भ्रष्टाचार उन्मूलन की जागरूकता के लिए ऑनलाइन शपथ दिला रहा
करनाल, आशुतोष गौतम ( 28 दिसंबर ) एंटी करप्शन फॉउंडेशन ऑफ इंडिया की एक बैठक का आयोजन हुआ जिसकी अध्यक्षता गाजियाबाद के चेयरमैन मुकुल भारद्वाज एंव सरंक्षक राकेश अग्रवाल ने की। राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेंद्र अरोड़ा मुख्य रूप से उपस्थित हुए। इस अवसर पर नरेंद्र अरोड़ा ने कहा कि भ्रष्टाचार उन्मूलन के लिए केंद्र सरकार एंव राज्य सरकारें सजग हैं। उन्होंने कहा कि सेंट्रल विजिलेंस कमीशन भ्रष्टाचार उन्मूलन की जागरूकता के लिए लोगो को ऑनलाइन शपथ दिला रहा है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार उन्मूलन की जागरूकता के लिए सभी प्रयासरत हैं। उन्होंने कहा कि एंटी करप्शन फॉउंडेशन ऑफ इंडिया भ्रष्टाचार उन्मूलन की जागरूकता के लिए कार्य कर रहा है जिनमे सेंट्रल विजिलेंस कमीशन की कर्तव्यनिष्ठता की ऑनलाइन शपथ का प्रचार प्रसार करना, भारत सरकार के संकल्प से सिद्धि-न्यू इंडिया, भ्रष्टाचार भारत छोड़ो प्रकल्प के अंतर्गत देश भर में हस्ताक्षर एंव शपथ ग्रहण अभियान एंव स्कूलों कालेजों एंव अन्य शिक्षण संस्थानों में भ्रष्टाचार उन्मूलन की जागरूकता के लिए सेमिनारों का आयोजन करना, भ्रष्टाचार उन्मूलन की जागरूकता एंव कर्तव्यनिष्ठता का प्रचार प्रसार करना, शिक्षण संस्थानों में भ्रष्टाचार उन्मूलन विषय पर पेंटिंग एंव भाषण प्रतियोगिताएं आयोजित कर विद्यार्थियों को सम्मानित कर प्रोत्साहन देना, आमजन की भ्रष्टाचार से संबंधित समस्याओं को उच्च अधिकारियों तक पहुंचाना एंव उनका समाधान करवाना, कर्तव्यनिष्ठ एंव ईमानदार पुलिस एंव प्रशासनिक अधिकारियों को कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी अवार्ड से सम्मानित कर समाज मे ईमानदारी एंव कर्तव्यनिष्ठता का प्रचार प्रसार बढ़ाना, समाजसेवा व अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली विभूतियों को राष्ट्र स्तर पर सम्मान देकर उन्हें प्रोत्साहन प्रदान करना आदि हैं। इस अवसर पर मुख्य रूप से राष्ट्रीय मुख्य निदेशक गुरजीत सिंह, ऋषभ अग्रवाल उपाध्यक्ष, रामानंद सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष, मोहिंदर डेंग महासचिव,नवीन वर्मा संयोजक आदि उपस्थित थे।

































