भ्रष्टाचार करने वालों को देशद्रोही घोषित किया जाए
करनाल, आशुतोष गौतम (14 नवंबर) एंटी करप्शन फॉउंडेशन ऑफ इंडिया की बैठक का आयोजन राष्ट्रीय कार्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेंद्र अरोड़ा की अध्यक्षता में हुआ। जहां फॉउंडेशन द्वारा देश भर में चलाए जा रहे भ्रष्टाचार उन्मूलन जागरूकता अभियान पर विशेष चर्चा की गई। इस अवसर पर नरेंद्र अरोड़ा ने कहा कि भारत सरकार द्वारा भ्रष्टाचार पर लगाम कसने के लिए काफी प्रयास किए जा रहे है और सेंट्रल विजीलेंस कमीशन इसके लिए लोगो को जागरूक कर रहा है। एंटी करप्शन फॉउंडेशन ऑफ इंडिया सेंट्रल विजिलेंस कमीशन की ऑनलाइन शपथ के लिए लोगो को जागरूक कर रहा है और साथ ही साथ भारत सरकार के प्रकल्प संकल्प से सिद्धि भ्रष्टाचार भारत छोड़ो अभियान के तहत देशभर में हस्ताक्षर अभियान व शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किए जा रहे है। उन्होंने कहा कि सरकारी कार्यालयों में भ्रष्टाचार पर रोक लगाने के लिए प्रधानमंत्री द्वारा एक एप्प तैयार की गई है जहां पर कोई भी व्यक्ति रिश्वत लेने वाले सरकारी कर्मचारी के विरुद्ध शिकायत दर्ज करवा सकता है। उन्होंने कहा कि एंटी करप्शन फॉउंडेशन ऑफ इंडिया द्वारा प्रधानमंत्री की भ्रष्टाचार को रोकने के लिए जारी की गई एप्प के उपयोग के लिए लोगो को जागरूक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार देश को दीमक की तरह खोखला कर रहा है। उन्होंने कहा की एंटी करप्शन फॉउंडेशन ऑफ इंडिया द्वारा प्रधानमंत्री को पत्र लिख कर मांग की है कि भ्रष्टाचार करने वालो को देशद्रोही की घोषित किया जाए एंव देशद्रोह का मुकदमा भी दर्ज करवाया जाए। उन्होंने कहा कि एंटी करप्शन फॉउंडेशन ऑफ इंडिया भारत सरकार के भ्र्ष्टाचार को रोकने के लिए चलाए गए प्रकल्पों एंव सेंट्रल विजिलेंस कमीशन की भ्रष्टाचार को रोकने के प्रयास से जारी की गई ऑनलाइन शपथ की जागरूकता से भ्रष्टाचार पर लगाम कसने के कार्य किया जाएगा। इस अवसर पर जिला मुख्य निदेशक फतेहाबाद नसीब सिंह, मंजू, सुभाष चंद्र, सचिन शर्मा, अशोक सैनी, सज्जन सिंह, स्वाति एंव सुनील कुमार आदि उपस्थित थे।































