जसवाल , ऊना, 17 सितंबर:
केन्द्रीय विद्यालय सलोह की पांचवीं कक्षा की छात्रा अर्शिता भारती ने 9 व 10 सितंबर को शिमला में आयोजित स्टेट लेवल जूडो चैंपियनशिप में 25 किलो वर्ग में गोल्ड मेडल जीतकर विद्यालय एवं जिला ऊना का नाम रोशन किया है। यह जानकारी देते हुए केवी सलोह के प्रधानाचार्य युद्धवीर सिंह ने कहा कि अर्शिता की इस उपलब्धी ने जहां विद्यालय और क्षेत्र को गौरवान्वित किया है वहीं उसकी यह उपलब्धी अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्त्रोत है। प्रधानाचार्य द्वारा इस अवसर पर अर्शिता को सम्मानित किया गया।

































