करनाल, आशुतोष गौतम (18 सितंबर) इग्नू द्वारा उन्नत भारत अभियान के तहत गोद लिए गए गांव काछवा में पौधरोपण एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में गांव के सरपंच अजय कुमार ने इग्नू की पूरी टीम व् ग्रामवासियो का स्वागत करते हुए कहा कि मैं अपनी और समस्त गांव की तरफ से आपको आश्वासन देता हु की आपको हर तरह से सहयोग किया जाएगा। इसके बाद इग्नू की क्षेत्रीय निदेशक डा. पूनम कुमारी सिंह ने ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए बताया कि हमे पर्यवरण सरंक्षण के लिए अपने अपने स्तर पर प्रयास करने चाहिए। उन्होंने कहा कि इग्नू काछवा गाँव में समय समय पर आर्गेनिक फार्मिंग, पर्यावरण सरंक्षण, जल सरंक्षण व् प्लास्टिक मुक्त पर्यावरण, शिक्षा और स्वास्थ्य से सम्बंधित विषयो पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा ताकि इन विषयो को लेकर ग्रामवासियो को जागरूक किया जा सके। इस अवसर पर इग्नू के सहायक क्षेत्रीय निदेशक डा. धर्म पाल, डा अमित कुमार जैन, अशोक अरोड़ा, रोबिन वर्मा, किरण सचदेवा, सुरेंदर भाटिया, मोहिंदर वर्मा, कृष्ण लाल वर्मा, हरिओम वर्मा, भूषण वर्मा, नरेंदर वर्मा, सतपाल वर्मा, बाल कृष्ण वर्मा, सतपाल वर्मा, संजीव कुमार आदि उपस्थित रहे।
































