करनाल, आशुतोष गौतम (18 सितंबर) बुधवार को उचाना लेक डिस्पेंसरी की डेंटल सर्जन डा. जागृति ने उचाना गाँव के सरकारी स्कूल में सभी बच्चों और स्कूल के टीचर व् स्टाफ को मुंह से सम्बंधित बीमारियों उनके बचाव और उनके ईलाज के बारे में विस्तार से बताया। हेल्थ डिपार्टमेंट हरियाणा द्वारा 9 सितम्बर से 19 अक्तूबर तक ओरल हेल्थ अवेयरनेस कैंपेन चलाया जा रहा है। इस ओरल हैल्थ जागरूकता अभियान के तहत डेंटल सर्जन डा. जागृति मुंह और दांत से संबंधित रोगों के प्रति जनता को जागरूक करेंगी और लोगों को इस बारे में भी जागरूक किया जाएगा कि सभी सरकारी स्वास्थ्य संस्थान जैसे सरकारी डिस्पेंसरी पीएचसी सीएचसी जिला अस्पताल पर मुंह और दातों से संबंधित बीमारियों का ईलाज उपलब्ध है। हरियाणा में प्री-कैंसर कंडीशन जैसे ल्यूकोप्लेकिया अर्थोप्लेकिया की प्रारंभिक स्तर पर जांच उपलब्ध हैं जोकि एक बहुत ही सराहनीय कदम है। उन्होंने ओरल हेल्थ अवेयरनेस के कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि 9 सितम्बर से 14 सितम्बर तक कम्युनिटी लीडर्स जैसे सरपंच पंच काऊंसलर चेयरमैन जिला परिषद को इस बारे में अवगत कराया गया था कि डेंटल सर्जन पीएचसी सीएचसी लेवल पर दांतों संबंधित बीमारियों का इलाज उपलब्ध करा रहे हैं और मुंह के कैंसर जैसी गंभीर बीमारी की जांच कर रहे हैं। कम्युनिटी लीडर्स को जागरूक करके समाज में एक मैसेज देना चाहते हैं जिसका फायदा आमजन को हो सके और वह पीएचसी लेवल पर दांतों संबंधित बीमारियों का इलाज ले सके। उन्होंने बताया कि 16 से 21 सितंबर तक उचाना उचानी और झिंझाडी के स्कूलों में होने वाली मॉर्निंग असेंबली में ओरल हेल्थ टॉक दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 24 सितंबर से 5 अक्टूबर तक ओरल एग्जामिनेशन एंड डेंटल कैंप लगाए जाएंगे जो मुख्य रूप से बस स्टैंड स्कूल और भीड़भाड़ वाले इलाकों में लगाए जाएंगे ताकि वह ज्यादा से ज्यादा लोगों को ओरल हेल्थ के प्रति जागरूक कर सकें। 14 अक्टूबर से 19 अक्टूबर तक आंगनवाड़ी वर्कर्स को ओरल हेल्थ के प्रति जागरूक किया गया। उनको एनसी चेकअप मैं आने वाली सभी महिलाओं को ओरल हैल्थ और प्रैगनेंसी में होने वाले हार्मोनल चेंजेज और मुंह संबंधी बीमारियों के प्रति जागरूक किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस प्रोग्राम में हरियाणा के सभी डेंटल सर्जन जो पीएचसी सीएचसी एसडीएच हॉस्पिटल, सिविल हॉस्पिटल में कार्यरत है अपनी सेवाएं देंगे और लोगों को मुंह और दांतों संबंधित बीमारियों के प्रति जागरूक करेंगे। ओरल हैल्थ अवेयरनैस माह सितंबर-अक्टूबर में मुख्य रूप से दांतों से खून आना, दांतो से बदबू आना, ठंडा-गरम लगना, मिर्च लगना, दांतों में सडऩ होना, दांत टेढ़े-मेढ़े होना संबंधित सभी जानकारी दी जाएगी और उनके रोकथाम के उपाय बताए जाएंगे। उन्होंने यह भी बताया कि इस दौरान तम्बाकू के सेवन से होने वाले प्री-कैंसर कंडीशन जैसे ल्यूकोप्लेकिया, अर्थोप्लेकिया, सबम्यूकस फाइब्रोसिस, कार्सिनोमा इन सीटू जैसी गंभीर बीमारियों के प्रति लोगों को जागरूक किया जाएगा। लोगों को इस बारे में भी जागरूक किया जाएगा कि जो हम खाना खाते हैं उसका हमारे मुंह, दांत और सामान्य स्वास्थ्य पर क्या प्रभाव पड़ता है। साथ ही सभी को जागरूक किया जाएगा कि ओरल हैल्थ और सामान्य स्वास्थ्य में क्या संबंध है जिसके तहत उन्होंने बच्चों को शरीर और मुह की सफाई नियमित कैसे करनी है जैसे दाँतो और जीभ को साफ करने का सही तरीका, हाथ धोने का सही तरीका, इस बारे में भी विस्तार से बताया गया।

































