नालागढ़ से पदोन्नत होकर जिला कांगडा में मिली नियुक्ति
baddi 6 dec (शांति गौतम) नालागढ़ आयुर्वेदा अस्पताल में तैनात पंचकर्मा एम.डी चिकित्सक डा. ज्योति कंवर अब राजकीय आयुर्वेदिक अस्पताल देहरा जिला कांगडा की कमान संभालेंगी। विभाग ने उनको वर्तमान पद से पदोन्नत कर उपमंडल आयुर्वेदिक अधिकारी (बीएमओ) के पद पर पदोन्नति दी है। वह नालागढ़ उपमंडल के मानपुरा की निवासी है। प्रोमोशन के बाद देहरा (कांगडा) में एसडीएएमओ बनने पर डा. ज्योति कंवर ने कहा कि उनका एकमात्र लक्ष्य अब देहरा उपमंडल के लोगों व रोगियों को विभाग द्वारा दी गई बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है। डा. ज्योति कंवर इससे पहले जिला बिलासपुर व नालागढ़ उपमंडल के विभिन्न आयुर्वेद औषाधालयों में अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। सरकारी सेवा के दौरान ही उन्होने एमडी पंचकर्मा की डिग्री जयपुर से हासिल की और वह पंचकर्मा इलाज पद्वति में प्रदेश के गिने चुने विशेषज्ञों में शुमार है। डा. कंवर ने बताया कि वह शुक्रवार को देहरा उपमंडल अस्पताल बीएमओ के रुप में में अपना पहला कार्यभार संभाल रही हैं।































