बददी के रामलोक पहले निवासी कोरोना के चलते किराया न लेने का संकल्प
बददी , 29 मार्च (शांति गौतम) सरकार के आग्रह के बाद बददी वासियों से किरायदारों से किराया छोड़ने की अपील पर बददी का पहला एक दम्पती राशन की दुकान चलाने वाले रामलोक बस्सी एंव उनकी धर्मपत्नी ने अपने सभी 8 कमरों में रहने वाले किरायेदारों जो इस कोरोना महामारी के दरम्यान बेरोजगार रहेंगे उनका 3 महीने का किराया माफ करने का प्रण लिया है औऱ 3 महीने अगर उनको कुछ अन्य ज़रूरतें भी होंगी उनको भी यथासंभव पूरा किया जाएगा। धन्य हैं रामलोक औऱ उनकी अर्धांगिनी जिन्होंने आपको ये करने के लिए प्रेरित किया। पूरे बीबीएन मे इस दंपति की भूरी भूरी प्रशंसा की जा रही है।






























