बार कौंसिल के सदस्यो ने दिलाई बार एसोसिएशन के सदस्यो को शपथ
करनाल, आशुतोष गौतम। जिला कर बार एसोसिएशन करनाल की नवनियुक्त कार्यकारिणी के सदस्य प्रधान संजय पूरी, उपप्रधान संदीप गर्ग सचिव नवनीत अरोड़ा सह सचिव ललित कुमार और खजांची हेमंत अरोड़ा को बार कौंसिल के सदस्य बी.एस. राठौर एवं राजकुमार चौहान ने पद की गोपनीयता और नियमानुसार काम करने की शपथ प्रेम प्लाजा में दिलाई। इस मौके पर मौजूद चुनाव अधिकारी लवलेश गुप्ता और सह चुनाव अधिकारी मोहिंदर सिंह ने पदाधिकारियों को प्रमाण-पत्र जारी किये और इस मौके पर श्री संजय बठला (ओएसडी टू सीएम) जसपाल वर्मा, शहरी मंडल अध्यक्ष करनाल भाजपा एवं ईश गुलाटी ने वहां पहुँच कर नवनियुक्त कारकारिणी को बधाई दी। इस मौके पर वहां अधिवक्तागण माननीय श्री प्रितपाल सिंह बेदी, प्रवेश शर्मा, सुरेश शर्मा, सतपाल आर्य, कमल धींगड़ा, मनोज मित्तल, विनोद मालिक, वरुण गुप्ता, नितिन गुप्ता, नवदीप पुजारा, विपिन गुप्ता, जे.के. जैन, सतीश शर्मा, रोहित शर्मा, आशीष बुद्धिराजा,संजय अरोड़ा, शशांक गुप्ता, मयंक आहूजा, राजिंदर आहूजा, सतीश अरोड़ा, तरुण मेहता, सतीश आर्य, गोपाल शरण गोयल,रमन मल्होत्रा, हरबंस सिंह, पंकज दुआ, प्रमोद मदान, कमल अरोड़ा, अंकुश शर्मा, कीर्ति करण गोयल, अनीश अरोड़ा, इत्यादि मौजूद रहे और इस आयोजन के गवाह बने।
































