तथाकथित तरीके से बांऊडरी बॉल और सैट बैक न छोडऩे पर अब गिरेगी गाज
बीबीएन, 17 अक्तूबर शांति गौतम
बद्दी के निकटवर्ती भटौलीकलां में ग्रामीणों की शिकायत के बाद विभाग की नींद टूटी है और बीबीएनडीए ने नियमों की अवहेलना पर दो उद्योगों को नोटिस जारी किया है। जबकि एक अन्य उद्योग को विभाग पहले ही नोटिस देकर जबाबतलब कर चुका है। विभाग ने तीनों उद्योगों को नोटिस जारी कर जबाबदेही मांगी है और स्थिति स्पष्ट न करने की स्थिति में बिजली का कनेक्शन काटने की भी चेतावनी दी है। ग्रामीणों की शिकायत के बाद विभाग को कार्रवाई को मजबूर होना पड़ा। हालांकि ग्रामीणों ने विभाग को दो टूक शब्दों में साफ साफ चेतावनी दी है कि विभाग नोटिस नोटिस खेलना बंद करके उक्त उद्योगों के खिलाफ स त से स त कार्रवाई अमल में लाए। नहीं तो ग्रामीण सड़कों पर उतरने के साथ साथ बीबीएनडीए का घेराव करेंगे। गौरतलब है कि भटौलीकलां के बाशिंदो ने यह मुद्दा उठाया था कि बीबीएनडीए ग्रामीणों को टीसीपी एक्ट का पाठ पढ़ाता है और सभी नियमों की पालना को मजबूर किया जाता है। अगर नियमों की पालना में कहीं कोई थोड़ी बहुत कमी रह जाती है तो विभाग ग्रामीणों को एनओसी देने से इंकार कर देता है। लेकिन बड़े बड़े उद्यमी टीसीपी नियमों की सरेआम अवहेलना करते हैं लेकिन उनपर कार्रवाई से हाथ पीछे खींच लिए जाते हैं। जिसके बाद ग्रामीणों ने भटौलीकलां स्थित जगमा हर्बल, रिच ऑफसेट प्रिंटर्ज और हिग्स फार्मा की शिकायत विभाग को सौंपी थी। शिकायत में ग्रामीणों ने विभाग को अवगत करवाया था कि रिच ऑफसेट ने टीसीपी नियमों को दरकिनार कर सड़क के बिल्कुल साथ दीवार दे दी और गेट निकाल दिया। वहीं साथ लगते उद्योग जगमा हर्बल ने रिच ऑफसेट की देखादेखी सड़क के बिल्कुल साथ दीवार देने का काम शुरू कर दिया। इतना ही नहीं दोनों उद्योगों ने टीपीसी नियमों को दरकिनार कर न तो उद्योगों के चारों ओर सैट बैक छोड़ा और न ही अन्य नियमों की पालना की। ग्रामीणों ने शिकायत के बाद विभाग ने 3 बार मौके का मुआयना किया और ग्रामीणों की शिकायत सही पाई गई। जिसके बाद बीबीएनडीए ने तीनों उद्योगों नोटिस जारी कर जबाबदेही मांगी है और स्थिति स्पष्ट न करने की स्थिति में बिजली के कनेक्शन काटने की भी चेतावनी दी है।
–————–×————×———–×——–×–
: हिमाचल प्रदेश टाऊन एंड कंट्री प्लानिंग 39 के एक्ट 77 के तहत दोनों उद्योगों को नोटिस जारी किए गए हैं। ग्रामीणों की शिकायत के बाद बीबीएनडीए 3 बार मौके का मुआयना किया और उद्योगों के नक्शे भी जांचे गए। जांच के दौरान नियमों की अवहेलना किए जाने की स्थिति में भटौलीकलां स्थित जगमा हर्बल और रिच ऑफसेट को नोटिस जारी कर जबाब मांगा गया है। जबकि एक अन्य उद्योग हिग्स फार्मा को विभाग पहले ही नोटिस दे चुका है।
सुधीर शर्मा, अतिरिक्त सीईओ बीबीएनडीए।





























