हरियाणा विधानसभा चुनाव मैं तैनात हिमाचल के नालागढ़ थाने से गए होमगार्ड की हृदय गति रुकने से मौत
बीबीएन 17 अक्टूबर शांति गौतम , मिली जानकारी के अनुसार हरियाणा के करनाल में चुनावों की ड्यूटी पर तैनात नालागढ़ थाने से गए होमगार्ड का शव बाथरूम में संदिग्ध अवस्था में मिला जिसकी पहचान रामआसरा पुत्र बग्गा राम जोकि राम शहर के गांव नंड का रहने वाला है और नालागढ़ में अपनी सेवाएं दे रहा था जो कि सुबह नहाने के लिए बाथरूम में गया था जब काफी समय बाद वह बाथरूम से नहीं लौटा तो रामआसरा के साथ गए जवानों ने जब उसे बाथरूम में जाकर देखा तो वह वहां पर मृत अवस्था में उन्हें मिला जिसकी सूचना उन्होंने करनाल पुलिस को दी करनाल पुलिस ने मौके पर आकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जहां पर प्रारंभिक जांच में होमगार्ड की मौत हृदय गति रुकने के कारण बताई जा रही है
मामले की पुष्टि करते हुए एएसपी बद्दी एनके शर्मा ने बताया की करनाल पुलिस द्वारा उन्हें सूचना दी गई कि इलेक्शन ड्यूटी में तैनात नालागढ़ से गए होमगार्ड की ह्रदय गति रुकने से मौत हो गई है और जवान के शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है जिसमें प्रारंभिक जांच में मौत का कारण हृदय गति रुकना बताया जा रहा है जवान के शव को पोस्टमार्टम के बाद उसके परिजनों को सौंप दिया जाएगा और कल जवान का अंतिम संस्कार उसके पैतृक गांव में किया जाएगा




























