पीसी कैब्रज स्कूल में भाविप. ने लगाया नशा मूक्ति पर जागरूकता शिविर
बद्दी, 23 नव बर ( शांति गौतम) भारत विकास परिषद् बद्दी द्वारा पीसी कैब्रज स्कूल में नशा मुक्त समाज बनाने के लिए जागरूकता शिविर का आयोजन करवाया गया। जिसमें मु य वक्ता के तौर पर ईएसआई प्रमुख डाक्टर निखिल शौरी ने शिरकत की। उन्होनें बच्चों को स बोधित करते हुए कहा कि नशा एक सामाजिक समस्या है। नशीले पदार्थों का दुष्प्रभाव मस्तिष्क पर पडता है। जिसके परिणामस्वरूप नशे के आदि व्यक्ति के जीवन का हर पहलू प्रभावित होता है। और नशेडी व्यक्ति खुद के लिए ही नहीं बल्कि अपने परिवार व समाज के लिए भी घातक बन जाता है। उन्होंने पावर प्वाईंट सलाईड के माध्यम से भी नशे से होने वाले दुष्परिणामों के आंकडों की जानकारी दी। कार्यक्रम के कनविनर राकेश यादव ने कहा कि हिमाचल में नशे से निपटने के लिए प्रदेश सरकार ने ड्रग फ्री हिमाचल एप लांच की है जिसपर कोई भी गैर कानूनी तरीके से नशे का सेवन अथवा व्यापार करने वाले की शिकायत कर सकता है। इसके इलावा नशा तस्करी में संलिप्त लोगों की जानकारी टोल फ्री न बर 1908 पर भी दे सकते हैं। इस लिए नशा रोकने के लिए हम सब का कर्तव्य ही नहीं अपितू अधिकार भी है और हम सभी को नशा रोकने के लिए आगे आना चाहिए। इस अवसर पर बद्दी ईकाई के सचिव नीरज गुप्ता, कोषाध्यक्ष राकेश यादव, रमन कौशल, एमएम ग्ररोवर, धीरज मिश्रा, स्कूल एमडी जोगिन्द्र कुमार सहित स्कूल स्टाफ व विद्यार्थी मौजूद रहे।
































