गददी कल्याण सभा ने मासिक बैठक में उठाई मांग
Badi,31 दिसंबर ( शांति गौतम ) चंबा जिले के भटियात विक्रम जरयाल को मंत्रिमंडल में शामिल करने की मांग उठती जा रही है। गददी कल्याण सभा बीबीएन की मासिक बैठक यहां हुई जिसमें विभिन्न मुददों पर चर्चा हुई वहीं मंत्रिमंडल में गददी समुदाय को प्रतिनिधित्व देने का मुददा प्रमुखता से गूंजा। पदाधिकारियों ने कहा कि लोकसभा चुनावों से पहले गददी समुदाय से संबध रखने वाले विधायक किशन कपूर जयराम सरकार में कैबिनेट मंत्री थे। किशन कपूर को कांगडा चंबा सीट से देश में सबसे बडी जीत मिली थी। जीत के बाद उन्होने मंत्रिपद छोड दिया था जिसके बाद से गददी समुदाय का प्रतिनिधित्व सरकार मेें समाप्त हो गया। उन्होने कहा कि अब समस्त प्रदेश में अपनी संस्कृति व अपने भोलेपन के लिए पहचाने जाने वाले गददी समुदाय को प्रतिनिधित्व देने के लिए भटियाल के विधायक विक्रम सिंह जरियाल को मंत्रिमंडल में शामिल किया जाए। गददी सभा ने कहा कि विक्रम सिंह जरयाल आर्मी में पर रह चुके हैं और भाजपा मेें विभिन्न पदों पर सफलतापूर्वक कार्य कर चुके हैं। बैठक में ओमी जरयाल, संजीव ठाकुर, रमेश कपूर, जिंदू, अमिन्द्र, चमन, अजय, शिवजीत, अनूप, जग्गी, महिंद्र, रवि, संजय, सुभाष, शशि, बाली, मान सिंह, मदन, बाबूराम, यशपाल, नसीब, विजय, काका, राकेश, तनवीज, पवन, तिलक, देशराज, बलवान, संजय, अशोक सहित कई सदस्य शामिल थे।






























