रन फार यूनिटी कार्यक्रम के प्रबन्धों की ओ.पी. सिहं ने जिला प्रशासनिक अधिकारियों के साथ की समीक्षा, दिए आवश्यक निर्देश
करनाल, आशुतोष गौतम (30 अक्तूबर) राहगीरी कार्यक्रम के प्रदेश प्रभारी ओ.पी. सिंह ने बुधवार को चण्डीगढ से विडियों कॉन्फ्रंसिंग के माध्यम से जिला प्रशासनिक अधिकारियों के साथ रन फार युनिटी कार्यक्रम के सफल आयोजनों को लेकर प्रबंधो की समीक्षा की । उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि 31 अक्तूबर को आयोजित होने वाला रन फार युनिटी कार्यक्रम देश भक्ति से पे्ररित है, कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा लोगो की भागेदारी सुनिश्चित करे ताकि युवा राष्ट्र की मजबूती के लिए आगे आए। विडियों कॉन्फ्रसिंग में डीएसपी मुख्यालय विरेन्द्र सिंह ने बताया कि देश की एकता के प्रतीक लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर 31 अक्तूबर को स्थानीय कर्ण स्टेडियम में रन फार यूनिटी कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिसमें विभिन्न प्रकार की सास्ंकृतिक एवं देश भक्ति से ओत-प्रोत गतिविधियां की जाएगीं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि द्वारा राष्टï्रीय एकता की शपथ दिलाई जाएगी तथा मैराथन को झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा। इस कार्यक्रम में विभिन्न शिक्षाओं सस्थाओं, सामाजिक संगठनों, नेहरू युवा संगठन, एनसीसी, एनएसएस, पुलिस कर्मियों सहित करीब 5 हजार प्रतिभागी भाग लेंगे। जिला प्रशासन द्वारा कार्यक्रम को लेकर सभी तैयारियंा पूरी कर ली गई है। उन्होंने इस मौके पर पुलिस विभाग के अधिकारियों को रन फार यूनिटी कार्यक्रम के रोड मेप के अनुसार ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू रखने के निर्देश दिए। इसी प्रकार स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को एम्बुलेंस व डॉक्टरों की टीम तथा नगर निगम के अधिकारियों को कार्यक्रम स्थल तथा रूट मेप पर सफाई, रंग बिरंगे झंडों की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। जिला सूचना एवं जन सम्पर्क अधिकारी प्रचार प्रसार का कार्य करेंगे। उन्होंने बताया कि सास्कृतिक कार्यक्रम व राष्ट्रीय एकता की शपथ के उपरांत रन फार यूनिटी प्रात: 7 बजे कर्ण स्टेडियम से शुरू होकर मीनार रोड़ से होते हुए पंचायत भवन के गेट, एनडीआरआई गेट,अग्रसैन चौंक,बल्डी बाईपास से वापिस इसी रूट से होते हुए गाधीं चौंक, अम्बेडकर चौंक, पुराना बस अडडा, नगर निगम कार्यालय आगे से होते हुए नागरिकों को देश की एकता का संदेश देते हुए काली दास रंगशाला में समापन होगा। बैठक में डीएमसी धीरज कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी, जिला खेल अधिकारी, राहगीरी कार्यक्रम के इन्र्चाज, नेहरू युवा केन्द्र की जिला युवा समन्वयक सहित अन्य विभागो के अधिकारी भी उपस्थित थे।































