भाजपा महिला मोर्चा की ऊना जिला कार्यकारिणी घोषित
जसवाल, ऊना ( 11 जून ) भाजपा की महिला मोर्चा की ऊना जिला कार्यकारिणी घोषित कर दी गई है। महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रोमिला ठाकुर ने पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती, ग्रामीण विकास मंत्री वीरेंद्र कंवर, चिंतपूर्णी के विधायक बलवीर सिंह, चौधरी गगरेट के विधायक राजेश ठाकुर, हिमुडा के उपाध्यक्ष प्रवीण शर्मा, एचपीएसआईडीसी उपाध्यक्ष प्रो. रामकुमार, जिलाध्यक्ष मनोहर लाल शर्मा एवं प्रदेश भाजपा सचिव मंजू जरियाल से विचार विमर्श के बाद वीरवार को कार्यकारिणी की विधिवत घोषणा की। जिला इकाई में सुषमा ठाकुर कुठलेहड़ एवं अंजना चब्बा ,ऊना को जिला महामंत्री चुना गया है। उपाध्यक्ष के रूप में मंजू बत्रा अम्ब, प्रवीण जरियाल गग्रेट, प्रवीण शर्मा हरोली एवं शक्ति शर्मा ऊना को चयनित किया गया है। सचिवों के रूप में चिंतपूर्णी से लता ठाकुर, हरोली से रजिता, ऊना से पुष्पा देवी एवं कुटलैहड़ से रमना कुमारी को चुना गया। कोषाध्यक्ष का दायित्व दर्शना देवी संभालेगी। रजनी धीमान आईटी सेल की इंचार्ज होंगी। जबकि कंचन रायजादा को मीडिया प्रभारी का दायित्व सौंपा गया। इसके अतिरिक्त जिला कार्यकारिणी में कमलेश पठानिया, सुदेश कुमारी, प्रवीण कंग, कीर्ति शर्मा, सुमन कुमारी, नीलम शर्मा, समता देवी, प्रमिला देवी, कृष्णा देवी,सीमा देवी, सृष्टा देवी नागेश देवी और निशा देवी को चुना गया। इस दौरान महिला मोर्चा की पांचों मंडलों के अध्यक्षों के भी नामों की घोषणा कर दी गई है। ऊना से रीना शर्मा को अध्यक्ष पद के लिए चुना गया, हरोली से संयोगिता देवी, कुटलैहड़ से शकुंतला देवी, चिंतपूर्णी से रजनी मनकोटिया एवं गगरेट से ममता शर्मा को चुना गया है।





























