भाजपा असंध मंडल की बैठक रेस्ट हाउस मे हुई सम्पन्न
करनाल, आशुतोष गौतम ( 14 दिसंबर ) भाजपा असंध मंडल के कार्यकर्ताओं की बैठक संगठन चुनाव प्रभारी सुरेंद्र जैन घरौंडा की अध्यक्षता मे रेस्ट हाउस मे सम्पन्न हुई। बैठक मे 16 शक्ति केन्द्र प्रमुखों ने भाग लिया। बैठक मे मंडल बूथों के चुनाव को सर्वसम्मति से करवाने के लिए बृज लाल टक्कर को संयोजक वही पलविंद्र संधू को सहसंयोजक चुना गया। युवा मोर्चा प्रधान पलविंद्र संधू ने कहा कि अधिक से अधिक युवाओं को पार्टी के साथ जोडा जा रहा है। उन्होंने कहा कि युवा भाजपा की नीतियों से प्रभावित होकर पार्टी के साथ जुड रहे है। उन्होंने कहा कि युवा ही किसी पार्टी या संगठन की रीढ की हड्डी होते है जो सरकार बनाने मे अहम भूमिका निभाते है। भाजपा नेता हरप्रीत विर्क ने कहा कि भाजपा सरकार हर वर्ग के लिए काम कर रही है जिस कारण लोग भाजपा के साथ जुड रहे है। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र राणा, सरपंच गुरजंट थल, बलविंद्र सिंह, राहुल गर्ग, अशोक बिंदल, दिलबाग लाडी, रामकिशन ओड सहित अन्य मौजूद रहे।






























