हिमाचल प्रदेश यूनियन आफ जर्नलिस्टस की बैठक हुई
बददी, 22 दिसंबर (शांति गौतम) हिमाचल प्रदेश यूनियन आफ जर्नलिस्टस (सबद्व एनयूजे इंडिया) की प्रांतीय कोर कमेटी की बैठक रविवार को बददी में हुई जिसमें कई जिलो के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में पत्रकारों के विभिन्न मुददों पर मंथन हुआ और उसको सरकार के समक्ष उठाने का निर्णय लिया। बैठक का शुभारंभ नेशनल यूनियन आफ जर्नलिस्टस के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य जितेंद्र ठाकुर व जोगिंद्र देव आर्य, हेमंत शर्मा, प्रदेशाध्यक्ष रणेश राणा व अन्य वरिष्ठ पत्रकारों ने दीप प्रज्जवलित करके किया। बाद में दो घंटे की मैराथन बैठक में कई प्रमुख मंागो व मुददों पर चर्चा हुई। कोर कमेटी की बैठक हर माह अलग अलग जिलो में हुआ करेगी। आज सोलन जिला की बैठक के बाद अगली बैठक जनवरी में जिला ऊना में तय हुई है। जिसमें पुराने मुददों के रिव्यू के अलावा वहां की स्थानीय समस्याओं को सुना जाएगा। वरिष्ठ अधिवक्ता व दैनिक समाचार के पत्रकार एडवोकेट सुमित शर्मा को संगठन का कानूनी सलाहकार नियुक्त किया गया है। एक दो दिन में एचपीयूजे के पदाधिकारियों की घोषणा करेगी जिसमें हर जिले को अधिमान दी जाएगी।































