एनएसएस शिविर के चौथे दिन बच्चों ने जाना सोशल मीडिया के दुष्प्रभाव
नालागढ 6 नवंबर (विजय ): राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला राजपुरा में चल रहे एनएसएस के विशेष शिविर के चौथे दिन मंगलवार को स्वयंसेविंयों ने कार्यक्रम अधिकारी लोकेश कुमार, रेनूबाला व अंजना कुमारी प्रवक्ता की अगुवाई में विद्यालय में कंपोस्ट पिट का निर्माण पूरा किया और विद्यालय के आसपास साफ सफाई की।
आज के बौद्धिक सत्र के मुख्यातिथि कुलवंत सिंह, प्रबंध निदेशक, सनराइज पब्लिक स्कूल रहे। प्रधानाचार्य अदित कंसल ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। मुख्यातिथि ने स्वयंसेवियों को विशेष तौर पर सोशल मीडिया के दुष्प्रभावों के बारे में बताया तथा नैतिक मूल्यों की जानकारी दी। सांयकालीन सत्र में सांस्कृतिक कार्यक्रम में डॉ भूपेंद्र सिंह, समाजसेवी विशेष तौर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, तथा उन्होने विद्यार्थियों को आपस में मिलजुल कर रहने, श्रमदान के महत्व और हमारी भारतीय संस्कृति के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने विद्यार्थियों द्वारा किए गए कार्य की भी सराहना की। स्वयंसेवियो ने सांस्कृतिक संध्या में पहाड़ी नाटी डाल कर सबका मन मोह लिया।





























