एसडीएम ने नगर परिषद तो उप निदेशक ने औद्योगिक क्षेत्रों में संभाला मोर्चा
बीबीएन 2 अक्तूबर शांति गौतम
स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत आज औद्योगिक नगर बददी में क्षेत्र को पोलीथीन मुक्त करने के लिए सरकार के साथ साथ लोग व सामाजिक संस्थाएं सडकों पर उतर पडे। नगर परिषद बददी और उद्योग विभाग ने सुबह से गांधी व लाल बहादुर जयंती पर हाथों में झाडू उठाकर अपने आसपास के क्षेत्रों को साफ करने का प्रण लिया। नगर परिषद बददी के सफाई कर्मियों व पार्षदों ने नप चेयरमैन नरेंद्र दीपा की अध्यक्षता में स्कूली बच्चों के साथ शहर में रैली निकाली और आपसपास बिखरे हुए पोलीथीन एकत्रित किए। बाद में नगर परिषद सभागार में एक कार्यक्रम का आयोजन किया जिसमें शहर के आंगनवाडी व आशा वर्करों, सामाजिक संस्थाओं व नगर परिषद के अधिकारियों, पार्षदों व कर्मियों ने भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए एसडीएम नालागढ़ प्रशंात देष्टा ने कहा कि हालांकि 2009 से ही प्रदेश में पोलीथीन प्रतिबंधित है लेकिन अभी चोरी छिपे दुकानदार व सब्जी विक्रेता इसका प्रयोग कर रहे हैं। अब इसमें जुर्माना 25 हजार रुपये तक कर दिया गया है और अब सजा का भी प्रावधान है। इसलिए आज से हम सब शपथ लें कि इस जहररुपी चीज का प्रयोग हम विवाह शादियों व समारोहों में नहीं करेंगे। उन्होने कहा कि सरकार ने सिंगल टाईम यूजड प्लास्टिक का प्रयोग न करके प्राकृतिक पत्तलें व कागज का प्रयोग करने की शपथ दिलाई। बाद में शपथ ग्रहण समारोह हुआ। मंच संचालन पार्षद संदीप कुमार सचदेवा ने किया वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता रणवीर सिंह वर्मा ने की। कार्यक्रम को हरिओम योगा सोसाईटी के अध्यक्ष डा. श्रीकांत शर्मा ने भी संबोधित किया वहीं स्कूली बच्चों ने पर्यावरण पर अपने वक्तव्य दिए और एनएसएस के छात्रों का योगदान सराहनीय रहा। एसडीएम ने सभी को स्मृति चिन्ह देकर पुरुस्कृत किया। सभी ने कहा कि जब भी सब्जी लेने जाएंगे तो अपना थैला अवश्य साथ लेकर जाएंगे। इस अवसर पर पार्षद माया देवी, मोनिका कौशल, मदन लाल, शहरी अध्यक्ष व पार्षद तरमेस चौधरी, हरनेक ठाकुर, तरसेम जुडडी, गुरमीत कुंडलस, भगत राम ठाकुर, संदीप सचदेवा, डा नवीन कुमार, संजीव कुंडलस, जेई राकेश कांत, सौरभ सिंह ठेकेदार, खेम चंद वर्मा, एकता ठाकुर, योगिता बाली भी उपस्थित थे।
औद्योगिक क्षेत्रों में भी चला सफाई अभियान-
बददी व इसके आसपास सटे औद्योगिक क्षेत्रों काठा, झाडमाजरी, बरोटीवाला, थाना, लोदीमाजरा, बददी में उप निदेश उद्योग विभाग संजय कंवर के नेतृत्व में छह टीमें बनाकर एक एक पोलीथीन एकत्रित किया गया और एरिया में सौ से ज्यादा बोरियां एकत्रित की गई। लोदीमाजरा में लघु उद्योग भारती के कार्यकारी अध्यक्ष अशोक राणा के नेतृत्व में अभियान चलाया गया जिसमें ग्राम शिल्प के प्रदेशाध्यक्ष एनपी कौशिक ने विशेष तौर पर शिरकत की। संजय कंवर ने बताया कि हमारा उदेश्य समस्त औद्योगिक क्षेत्रों को पोलीथीन मुक्त करके पर्यावरण संरक्षण करना है। हमने आज प्रण लिया कि न तो मैं स्वयं कचरा व पोलीथीन सडकों पर फेेकेंगे और न ही दूसरों को फेंकने देंगे।




























