महाविद्यालय में विभाजन एवं हरियाणा विषय पर दो दिवसीय प्रदर्शनी 3-4 अक्टूबर को
करनाल, आशुतोष गौतम (2 अक्टूबर)
पं. चिरंजीलाल शर्मा राजकीय महाविद्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की 150 वीं जयंती के उपलक्ष्य में इतिहास विभाग एवं हरियाणा इतिहास एवं संस्कृति अकादमी के संयुक्त तत्वावधान में 3-4 अक्टूबर को विभाजन व हरियाणा विषय पर प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। प्राचार्या डॉ. रेखा शर्मा ने बताया कि चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय, सिरसा के सेवानिवृत्त कुलपति डॉ. राधेश्याम शर्मा प्रदर्शनी का शुभारंभ करेंगे। समापन समारोह में पं. चिरंजीलाल शर्मा राजकीय महाविद्यालय के सेवानिवृत्त प्राचार्य डॉ. प्रवीण भारद्वाज बतौर मुख्यातिथि शरीक होंगे।





























