फोटो 3 बच्चों को सम्मानित करते डीसी क्लासेस एवं राणा अकाडेमी के संचालक
करनाल। (आशुतोश गौतम ) बारहवीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में डीसी क्लासेस एवं राणा अकाडेमी के बच्चों ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर अपना परचम लहराया। योगेश ने नॉन मेडिकल जिले में परचम लहराते हुए 97.8 प्रतिशत अंक हासिल किए। वही डीसी क्लासेस एवं राणा अकाडेमीका परचम कुरुक्षेत्र में भी रहा। जिले में पारुल गुप्ता ने नॉन मेडिकल में 96.8 प्रतिशत अंक हासिल किए। योगेश ने मैथ में 99 अंक एवं केमिस्ट्री में 99 अंक लेकर डिस्ट्रिक्ट टॉप किया। डी सी क्लासेज एवं राणा अकाडेमी इस बार का रिकॉर्ड अपने आप में पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ चूका है। जहां पर 70 से अधिक बच्चों के 90 प्रतिशत अंक अधिक आए हैं। 40 से अधिक बच्चों के 95 प्रतिशत से अधिक अंक आए हैं। इस अवसर पर क्लासेस के दिनेश चोपड़ा एवं जोगिन्दर राणा ने बच्चो को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की। 90 प्रतिशत और 95 प्रतिशत अंक लाने वाले सभी बच्चों को सम्मानित किया गया। उनको मोमेंटो ,मेडल और मेरिट सर्टिफिकेट प्रदान किए गए। दिनेश चोपड़ा ने कहा कि डीसी क्लासेस एवं राणा अकाडेमी पिछले कई वर्षों से करनाल की सेवा में तत्पर हैं। बच्चो ने अपनी कामयाबी का श्रेय दिनेश चोपड़ा व जोगिन्दर राणा को दिया। इस अवसर पर मीनू चोपड़ा, जोगिंदर राणा व राहुल मौजूद रहे।

































