दूसरे राज्य व जिलों के लोगों को वोट बनाने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं पार्षद संदीप सचदेवा
बीबीएन 9 अक्टूबर ( kavita Gautam ) मतदान को लोकतंत्र का सबसे अधिक मजबूत स्तंभ माना गया है। इसके लिए सरकार समय समय पर लोगों को अपना वोट बनाने के लिए अभियान चलाती है। इसके अलावा कुछ लोग ऐसे भी हैं जो बिना किसी स्वार्थ के लोगों को अपना वोट बनाने के लिए प्रेरित करते रहते हैं। इनमें से एक नगर परिषद बद्दी के वार्ड नंबर पांच के पार्षद संदीप सचदेवा लोगों को अपने वोट बनवाने के लिए लोगों को घर घर जाकर जागरूक कर रहे हैं। बद्दी क्षेत्र में करीब ढाई लाख से अधिक लोग रहते हैं लेकिन यहां पर केवल अभी तक दस फीसदी ही लोगों के वोट बन पाए हैं। हैरानी की बात है कि पिछले काफी लंबे दशक से यहां रहने वाले लोग अभी तक अपने वोट यहां नहीं बनवा पाए हैं। बद्दी क्षेत्र में हिमाचल के दूर दराज क्षेत्रों के लोग यहां पिछले करीब दो दशकों से रह रहे हैं तथा यहां पर उन्होंने अपनी रिहायशी भी स्थापित कर ली है लेकिन इसके बावजूद वह अपना वोट नहीं बनवा पाए हैं। ऐसे में वह चुनावों के समय वह अपने पैतृक गांव नहीं जा पाते हैं तथा बद्दी में उनका वोट न होने के कारण वह मतदान के अधिकार से वंचित रह जाते हैं। ऐसे में इन लोगों को वोट बनवाने के लिए जागरूक करते का बीड़ा अधिवक्ता संदीप सचदेवा ने उठाया है। अब पंचायत तथा नगर परिषद के चुनाव नजदीक आते जा रहे हैं। ऐसे में वार्ड नंबर पांच के पार्षद एडवोकेट संदीप सचदेवा हर व्यक्ति की वोट बनाने में लगे हैं। सचदेवा का कहना है कि लोकतंत्र का सबसे बड़ा हथियार हमारा मताधिकार है तथा हम सभी को अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए तभी एक मजबूत लोकतंत्र की नींव रखी जा सकती है। बद्दी एक औद्योगिक क्षेत्र है तथा यहां पूरे भारत के लोग रहते हैं तथा सभी लोगों की वोट अपने अपने गांव या स्थाई पते पर है इसी के चलते वह लोगों को जागरूक करने में लगे हैं कि आप जहां रह रहे हैं आप अपने मताधिकार का प्रयोग वहां करें क्योंकि बद्दी में प्रवासी लोगों की संख्या काफी अधिक है तथा उनकी भागीदारी का होना अपने क्षेत्र को नई ऊंचाइयों की ओर लेकर जा सकता है। हाल ही की राजनीति जातिवाद परिवारवाद के इर्द-गिर्द घूमती है तथा अगर सभी लोग जो भी यहां रहते हैं अपने मताधिकार का प्रयोग करें तभी समाज का ऊथान हो सकता है। इसका एक कारण उन्होंने यह भी बताया कि प्रवासी लोग इलेक्शन के समय में अपने घर नहीं जा पाते जिससे वह अपने मत का प्रयोग न ही अपने स्थानीय गांव में कर पाते हैं न ही वहां जहां वह अभी रह रहे हैं। इसलिए उन्होंने लोगों को जागृत करने का बीड़ा उठाया ताकि सभी लोग बद्दी के विकास का हिस्सा बन सकें। इसी के चलते वह अपनी टीम के साथ सभी लोगों को वोट बनाने के लिए आमंत्रित कर रहे हैं तथा लोगों की वोट बना रहे हैं उन्होंने कहा इसका मुख्य उद्देश्य लोकतंत्र को मजबूत करना है न कि वह किसी पार्टी या व्यक्ति विशेष के लिए यह काम कर रहे हैं ।






























