100 करोड़ पर 15 करोड़ भारी बताने वाले बारिस पठान को जेल में डाले केंद्र सरकार
जसवाल, ऊना ( 22 फरवरी ) देश में सांप्रदायिकता का जहर घोलने वाले नेताओं के खिलाफ केंद्र सरकार को कठोर से कठोर कदम उठाना चाहिए। समाज को बांटने वाले बयान देने वाले बारिस पठान और ओवैसी जैसे नेताओं को जेल में ठूंसना चाहिए। यह बात शिव सेना (बाल ठाकरे) के हिमाचल प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष शिवदत्त वशिष्ट, सचिव हरीश अटवाल, उपाध्यक्ष अय सौंधी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जसवंत कटोच, उपाध्यक्ष भूपिंद्र मेहरा,प्रवक्ता संजय पटियाल, कानूनी सलाहकार रजत शर्मा, युवा नेता रणजीत सिंह, युवा संगठक पंकज कौशल, सह सचिव राजीव मैनन और जिला प्रभारी सुरेश कुमार (शैशा) जिलाध्यक्ष सहित अन्य नेताओं ने शनिवार को जारी प्रेस बयान में कही। शिवदत्त वशिष्ट ने कहा कि जो नेता सरेआम यह कहता हो कि 15 करोड़ मुस्लमान 100 करोड़ हिंदुओं पर भारी पड़ेंगे, ऐसे नेता को खुला छोडऩा भारत सरकार की क्या मजबूरी है। उन्होंने कहा कि बारिस पठान के खिलाफ तुरंत एक्शन होना चाहिए और इसके खिलाफ सांप्रदायिक भडक़ाने सहित देश को तोडऩे जैसी धाराओं के तहत मामला दर्ज होना चाहिए। उन्होंने कहा कि शिवसेना बारिस पठान के बयान की खुले तौर पर निंदा करती है और इसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करती है।






























