दमकल विभाग के 12 कर्मचारियों नें 50 लाख की संपत्ति बचाई
गैर कानूरी तरीके से गैस चोरी करनें का कार्य करते थे कर्मचारी- गांव वासी
बददी, 3 जनवरी (शांति गौतम) पुलिस थाना बद्दी के तहत वर्धमान के निकट भूपनगर गांव में एक कमरे में तींन गैस सिलेण्डरो में बलास्ट होनें का मामला सामनें आया है जिसमें की पांच लाख की संपत्ति को नुकसान पहुचा। दमकल विभाग के लिडिग़ फॉयर मैंन नें मामलें की जानकारी देतेे हुये बताया कि दमकल केन्द्र बद्दी को शाम करीब 5:30 बजे आशा कुमारी नें दुरभाष से जानकारी दी कि भूपनगर गांव में संजीव मोहमद् के रिहाईशी मकान में गैस से भरे सिलेण्डरों में आग लग गई है जिसके बाद दमकल विभाग की टींम मौके पर पहुच गई, दमकल विभाग के 12 कर्मचारियों नें कड़ी मश्कत के बाद आग पर काबू पाया तथा 50 लाख की स पत्ति को जलनें से बचा लिया। लिडिग़ फायर मैंन राजेश शर्मा नें बताया कि आग भूपनगर निवासी संजीव मोहमद् के रिहाईशी मकान में रह रहे किरायेदार दिनेश खांन व युसफ खांन निवासी उत्तर प्रदेश जोकि ईडिंयन गैस ऐज़ेसी में कार्य करते है के कमरे में गैस के रिसाव के चलते तींन गैस सिलेण्डरों में आग लग गई जिसपर काबू पानें के लिये विभाग के 12 कर्मचारियों के साथ- साथ दो फॉयर बाऊज़र ओर वर्धमान उद्योग की तरफ से दो वाटर टैंडर की मद्द से तकरिबन तींन घंटे की कड़ी मश्कत के पश्चात आग पर काबू पा लिया गया।
अवैध रूप से सिलेण्डर से गैस चोरी का कार्य करते थे कर्मचारी- गांव वासी:- भूपनगर गांव के कुछ लोगों नें अपना नाम न बतानें के ऐवज़ में बताया कि काफी समय से इडिय़न गैस के कर्मचारी संजीव मोहमद् के कमरे में अवैध रूप से गैस चोरी का कार्य करते है ओर रोजाना कमरे के बाहर गैस की दुर्गघ फैली रहती है जिस कारण यह हादसा हुआ, गनीमत यह रही की हादसे के दौरान कमरे व आसपास कोई भी व्यक्ति मौजूद नहीं था नहीं तो किसी की जान भी जा सकती थी। गांव वासियों नें प्रशासन व सरकार से मांग की है कि इडिंयन गैस के कर्मचारियों ओर एजेंसी पर ठोस कार्यवाही की जाये।
एसपी बद्दी:- एसपी बद्दी रोहित मालपानी नें मामले की पुष्टि में बताया कि मामले की गंभीता को देखते हुये थाना बद्दी में मामला दर्ज कर एसएचऔ बद्दी द्वारा मामले की जांच की जा रही है।































