डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल ऊना का दसवीं बोर्ड परीक्षा परिणाम शत- प्रतिशत रहा
BHT news, ऊना: डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल ऊना का केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड नई दिल्ली द्वारा आयोजित दसवीं का बोर्ड परीक्षा परिणाम शत- प्रतिशत रहा। विदित हो कि गत वर्षो का रिकॉर्ड तोड़ते हुए विद्यालय के छात्रों ने कीर्तिमान स्थापित किया। विद्यालय की प्रगति सिंह ने सर्वाधिक 97.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान,अक्षित चौहान ने 96.2 प्रतिशत अंक लेकर द्वितीय, ईशान शर्मा ने 95.6 प्रतिशत अंक लेकर तीसरा स्थान प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्वित किया है। 90% से अधिक अंक प्राप्त करने वालों में अमीठी शर्मा,अंशिका ठाकुर,प्रद्युमन धीमान, साधिका व जताक्षा,उमंग जसवाल, समृद्धि , साजिया,शिवम दत्ता,अरनव शर्मा, अंशुल पठानिया,नेहा कौशल कृष्णानंद शर्मा, दिपांशु शर्मा रहे। विषय अनुसार अंग्रेजी में सर्वाधिक (100),हिंदी में (99 ),गणित में (95), विज्ञान में (96) सामाजिक विज्ञान (98 ),पंजाबी( 99 )आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में (99) अंक प्राप्त किए। प्राचार्य आर.एल पाठक ने परीक्षा परिणाम पर संतोष व्यक्त किया है और छात्रों ,अभिभावकों, शिक्षकों को बेहतर परीक्षा परिणाम के लिए बधाई दी |श्री पाठक ने अभिभावकों को आश्वस्त किया कि आगामी वर्षों में और बेहतर परीक्षा परिणाम देखने को मिलेंगे।
































