डीएवी सेनटेनरी पब्लिक स्कूल ऊना में मॉक पार्लियामेंट’ का आयोजन किया गया
BHT news,ऊना डीएवी सेनटेनरी पब्लिक स्कूल, ऊना में सामाजिक विज्ञान विभाग द्वारा ‘मॉक पार्लियामेंट’ का आयोजन किया गया। विदित हो कि छात्रों में आरक्षण व्यवस्था, क्रीमी लेयर विषय पर आधारित चर्चा करवाई गई।कक्षा 11वीं व 12वीं के कला संकाय के विद्यार्थियों के बीच करवाई गई। छात्रों ने बहुत ही जोशपूर्ण तरीके से तर्क सहित अपने विचार रखे। मान्या, वंशिका, दिप्ती, प्रवेश का मानना था कि पिछड़े एवं वंचित लोगों को शिक्षा ,रोजगार व उन्नति के अवसर उपलब्ध करवाना आरक्षण का मूल उद्देश्य है। आदित्य, रोहन व आन्या ने क्रीमी लेयर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि आरक्षण का आधार योग्यता पर आधारित होना चाहिए| वर्ग विशेष के आधार पर आरक्षण नहीं दिया जाना चाहिए। प्राचार्य आर. एल पाठक ने अपने वक्तव्य में कहा कि विद्यालय स्तर पर छात्रों को अपनी बात रखने का अवसर प्रदान करना व भावी नेता के रूप में गुण विकसित करना इसका मुख्य उद्देश्य रहा है। श्री आर.एल पाठक ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि आरक्षण नीति का विषय किसी वर्ग का पक्ष लेना नहीं बल्कि सभी के लिए संतुलित एवं न्याय संगत अवसर सुनिश्चित करना है। आज के विद्यार्थी ही कल के नेता होंगे ,जो स्वर्णिम भारत का निर्माण करेंगे। श्री पाठक ने शिक्षिका पूनम खन्ना के प्रयासों की सराहना की|इस अवसर पर बबीता जोशी भी उपस्थित रहीं|



























