डीएवी सेनटेनरी पब्लिक स्कूल ऊना में तनाव प्रबंधन’ पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया
BHT news, ऊना: डीएवी सेनटेनरी पब्लिक स्कूल ऊना में सीबीएसई द्वारा निर्देशित ‘तनाव प्रबंधन’ पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। विदित हो कि तेज रफ्तार जीवन शैली में तनाव एक सामान्य गंभीर समस्या बनता जा रहा है| इसी को नियंत्रित करने हेतु केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ,नई दिल्ली द्वारा शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।सीबीएसई द्वारा अधिकृत संसाधन व्यक्तियों में ज्योति परमार व हरप्रीत सिंह ने शिक्षकों को तनाव बढ़ाने वाले प्रमुख कारक अत्यधिक कार्यभार, पारिवारिक जिम्मेदारियां, आर्थिक दबाव को बताया|उन्होंने बताया कि तनाव का उचित समय पर प्रबंध न होने पर यह मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य पर प्रभाव डालता है| सकारात्मक सोच, नियमित व्यायाम ,संतुलित आहार, पर्याप्त नींद ,ज्ञान एवं योग, सामाजिक जुड़ाव तनाव को कम करते हैं। संसाधन व्यक्तियों ने विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से शिक्षकों को प्रशिक्षित किया।प्राचार्य आर.एल पाठक ने अपने वक्तव्य में कहा कि ‘मानसिक स्वास्थ्य ही वास्तविक संपदा है’। आज की तेजी से बदलते समय में तनाव हमारे जीवन का सामान्य हिस्सा बन गया है। छात्र अध्ययन व करियर के कारण आम व्यक्ति व्यक्तिगत जीवन की जिम्मेदारियों से तनाव का अनुभव करता है। श्री पाठक ने शिक्षकों से छात्रों को तनावमुक्त वातावरण बनाने के लिए संवाद को सहज और सहयोगपूर्ण व्यवहार अपनाने का आहवान किया। उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर और सकारात्मक दृष्टिकोण ही प्रभावी तनाव प्रबंधन की कुंजी है|




























