जिला स्तर की इस प्रतिस्पर्धा में 28 स्कूलों के छात्रों ने भाग लिया
जसवाल, ऊना ( 25 कक्तूबर) डीएवी सैंटनरी पब्लिक स्कूल ऊना के छात्रों ने संगीत व कला उत्सव की प्रतियोगिता में अपना परचम लहराया । जिला स्तरीय इस प्रतियोगिता में वाद्य संगीत शास्त्रीय संगीत एकल नृत्य व शास्त्रीय लोक संगीत जैसी प्रतिस्पर्धाओं का आयोजन हिमाचल प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार किया गया था। जिला स्तर की इस प्रतिस्पर्धा में 28 स्कूलों के छात्रों ने भाग लिया । विद्यालय के आदर्श शर्मा ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए वाद्य संगीत व शास्त्रीय संगीत में अन्य को पछाड़ते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया । 

अंकुर ने एकल नृत्य प्रतिस्पर्धा में प्रथम स्थान प्राप्त कर स्कूल का नाम रोशन किया । शास्त्रीय लोक संगीत में समृति ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर खिताब अपने नाम किया । स्वरित विशिष्ट व अनामी ने वाद्य यंत्रों को बजाने में साथ देकर विशेष भूमिका निभाई । प्राचार्य अतुल महाजन ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि छात्रों ने सभी प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिला स्तर पर स्कूल की पहचान बनाई है । आदर्श शर्मा व ओंकार का राज्य स्तर की प्रतियोगिता के लिए चयन हर्ष का विषय है श्री महाजन ने संगीत अध्यापिका मीनाक्षी शर्मा के प्रयासों की विशेष रूप से सराहना की ।
































